फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh and S Jaishankar Japan visit to attend 2+2 ministerial talks

India and Japan: राजनाथ व जयशंकर जाएंगे टोक्यो, 2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता में करेंगे शिरकत

Tue, 06 Sep 2022 12:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Sep 2022 12:38 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि दोनों मंत्री अपने समकक्षों के साथ रक्षा मंत्रालयी बैठक और विदेश मंत्रियों के रणनीतिक संवाद में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Rajnath Singh and S Jaishankar Japan visit to attend 2+2 ministerial talks
राजनाथ सिंह- एस जयशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान में होने वाली दूसरी 2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान की यात्रा करेंगे। वह सात सितंबर से 10 सितंबर के बीच जापान में रहेंगे। दोनों नेता, वहां अपने जापानी समकक्षों के साथ बातचीत में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया, इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के नए तरीके तलाशेंगे।

विज्ञापन


बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनो मंगोलिया में हैं। वह सोमवार को तीन दिवसीय मंगोलिया यात्रा पर रवाना हुए थे। मंगोलिया से रक्षा मंत्री सीधे जापान पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कई मुद्दों पर होगी चर्चा 
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि दोनों मंत्री अपने समकक्षों के साथ रक्षा मंत्रालयी बैठक और विदेश मंत्रियों के रणनीतिक संवाद में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा और विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशिदा ने की थी  3,20,000 करोड़ के निवेश की घोषणा 
इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की थी। इसके करीब पांच महीने बाद ‘टू प्लस टू’ संवाद आयोजित किया जा रहा है। नयी दिल्ली में शिखर वार्ता के दौरान, किशिदा ने भारत में अगले पांच वर्ष तक 3,20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी। जापान के साथ भारत ने 2019 में ‘टू प्लस टू’ संवाद की शुरुआत की थी। भारत कुछ देशों के साथ ही ‘टू प्लस टू’ संवाद आयोजित करता है जिसमें अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस शामिल हैं।


मिलकर काम करेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया
उधर, भारत-ऑस्ट्रेलिया नेतृत्व वार्ता 2022 में विदेंश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हुए। उन्होंने कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया वैश्विक वस्तुओं में कमी को द्विपक्षीय रूप से दूर करेंगे और बड़े प्रारूपों में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया भारत के इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (आईपीओआई) का जोरदार समर्थक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed