फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath is going to receive Rafale will continue tradition of performing Shastra Pooja in Paris

राफेल लाने जल्द फ्रांस जाएंगे राजनाथ सिंह, पेरिस में करेंगे दशहरा का 'शस्त्र पूजन'

Sun, 06 Oct 2019 01:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Oct 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Rajnath is going to receive Rafale will continue tradition of performing Shastra Pooja in Paris
Rajnath Singh Tejas - फोटो : PTI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश में भारतीय मूल्यों को बरकरार रखते हुए पेरिस में शस्त्र पूजन (हथियारों की पूजा) करेंगे। दरअसल, मंत्री दशहरे के मौके पर पेरिस में रहेंगे क्योंकि वह आठ अक्तूबर को वहां पहला राफेल विमान प्राप्त करने के लिए जाने वाले हैं। इसी कारण राजनाथ पेरिस में ही यह पूजा करेंगे।

विज्ञापन

 


शस्त्र पूजन हिंदुओं की बहुत पुरानी हिंदू परंपरा है जिसमें योद्धा अपने हथियारों और शस्त्रों की पूजा करते हैं। राजनाथ के करीबी रक्षा अधिकारियों ने कहा, 'अपने गृह मंत्री कार्यकाल के दौरान से राजनाथ हर दशहरे पर शस्त्र पूजन करते हैं। अब रक्षा मंत्री होने के नाते भी वह अपनी इसी परंपरा को जारी रखेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री जल्द ही पेरिस जाने वाले हैं। वह फ्रांस जाकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर सकते है और फिर बोर्डेऑक्स जाएंगे। जहां उन्हें भारत के लिए बनाया गया पहला राफेल विमान सौंपा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन दिनों वह दशहरे के मौके पर प्राचीन और आधुनिक हथियारों का शस्त्र पूजन करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed