फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajnath bhim sankalp rally in nagpur to connect sc society

भीम संकल्प रैली में बोले राजनाथ- बाबा साहेब के नाम पर कांग्रेस ने केवल वोट लिया, नहीं दिया सम्मान

Sun, 20 Jan 2019 07:29 PM IST
Ayush Jha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Ayush Jha Updated Sun, 20 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
rajnath bhim sankalp rally in nagpur to connect sc society
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया। बाबा साहेब के नाम पर केवल वोट लेने का काम किया है। वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम भीम विजय संकल्प रैली में नागपुर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

 
अनुसूचित जाति को जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन करा रही थी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन अधिवेशन के बाद एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नागपुर में 'भीम विजय संकल्प' रैली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी  पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा बाबा साहेब के नाम पर आप लोगों से केवल वोट मांगा हैं, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया, जबकि हमारी सरकार ने उन्हें सम्मान दिया हैं। 


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित परिवारों को दिये गए शौचालय उनके लिए सम्मान का मुद्दा बन गया है, समाज में बराबरी का मुद्दा बन गया है और पूरा समाज इस बात को समझ भी रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की रक्षा करने के पार्टी ने विशेष प्रयास किया। भाजपा ने ही बाबा साहेब को भारत रत्न का सम्मान भी दिलाया था। उसके पहले इसके बारे में सिर्फ चर्चा ही की जाती रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed