फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Kumar steps down as Niti Aayog vice chairman: Sources

बड़ी खबर: राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सुमन बेरी को मिली जिम्मेदारी

Fri, 22 Apr 2022 11:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 22 Apr 2022 11:05 PM IST
सार

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. सुमन के बेरी को नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

विज्ञापन
Rajiv Kumar steps down as Niti Aayog vice chairman: Sources
राजीव कुमार

विस्तार

डॉ. राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब 5 साल तक इस पद पर रहे। डॉ राजीव कुमार के अपने पद से हटने के बाद डॉ. सुमन के बेरी को नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष थे राजीव कुमार 
राजीव कुमार नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष थे। 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया था। इसके बाद अरविंद पनगढ़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद राजीव कुमार 1 सितंबर 2017 को नए उपाध्यक्ष बने थे। बता दें कि नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। यह आयोग देश के लिए प्रमुख नीति के निर्धारण का काम करती है। 

राजीव कुमार इससे पहले फिक्की के महासचिव थे। 1995 से 2005 के दौरान उन्होंने एशियन डेवलपमेंट बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में काम किया। 1992 से 1995 के दौरान वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार भी रहे। 70 वर्षीय राजीव कुमार ने  लखनऊ यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डीफिल किया है। 

कौन हैं सुमन बेरी

नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष सुमन बेरी एक जानेमाने अर्थशास्त्री हैं साथ ही वह वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट रह चुके हैं। सुमन बेरी नई दिल्ली स्थित नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकोनॉमिक रिसर्च के 2001 से 2011 तक पूर्व डायरेक्टर जनरल भी रह चुके हैं।



बेरी फिलहाल बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में एक इकनॉमिक थिंकटैंक के नॉन रेजिडेंट फेलो के पद पर है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और प्रिंसंटन यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली है। सुमन बेरी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ल्ड बैंक के साथ की थी, जहां उन्होंने करीब 28 साल तक सेवाएं दी और उसके चीफ इकोनॉमिस्ट बने। 

इससे पहले वह प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद और भारत के सांख्यिकीय आयोग से लेकर मॉनिटरी पॉलिसी और आरबीआई की बनी तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed