{"_id":"5d5bdf448ebc3e89d62c940e","slug":"rajiv-gandhi-massacre-convicted-nalini-sriharan-reaches-high-court-to-extend-parole","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन पैरोल बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी श्रीहरन पैरोल बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची
Tue, 20 Aug 2019 05:23 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 20 Aug 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
नलिनी श्रीहरन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु की सरकार को नलिनी श्रीहरन मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा। वह राजीव गांधी हत्याकांड मामले में सजायाफ्ता हैं जिसने 30 दिनों के लिए पैरोल बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
सरकार से जवाब मांगते हुए न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति निर्मल कुमार की पीठ ने नलिनी की याचिका पर आगे की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने कहा कि वह इसलिए अदालत पहुंची हैं कि जेल उपमहानिरीक्षक ने पिछले मंगलवार को 30 और दिनों के लिए उनके पैरोल के आवेदन को खारिज कर दिया था। बता दें कि पिछले महीने अदालत ने उसे अपनी बेटी की शादी की व्यवस्था करने के लिए 30 दिनों की साधारण छुट्टी दी थी।
विज्ञापन