फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Gandhi Cancer Institute and Research Center installed SSI Mantra, a first of its kind Made-in-India Surgical Robotic System

Medical Surgery Robot: भारत निर्मित सर्जिकल रोबोट SSI Mantra को राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट किया गया इंस्टॉल

Thu, 14 Jul 2022 05:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 14 Jul 2022 05:07 PM IST
सार

डॉ. सुधीर पी श्रीवास्तव, संस्थापक एवं चेयरमैन एवं सीईओ, एसएस इनोवेशन, जिन्हें रोबो डॉक्टर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रोबोटिक सर्जरी के फायदों और देश में सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम की कम उपलब्धता को देखते हुए मैंने नए सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम पर काम करने का फैसला लिया है...

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Cancer Institute and Research Center installed SSI Mantra, a first of its kind Made-in-India Surgical Robotic System
एसएसआई मंत्रा का लॉन्चिंग समारोह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर ने आधुनिक भारतीय मेड-टेक स्टार्ट-अप एसएस इनोवेशंस द्वारा निर्मित अपनी तरह के पहले 'मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोट सिस्टम, एसएसआई मंत्रा को गुरुवार को इंस्टॉल किया है। स्वदेशी एसएसआई मंत्रा का यह डिज़ाइन विश्व विख्यात रोबोटिक कार्डियक सर्जन डॉ सुधीर पी श्रीवास्तव ने दिया है। जो भारत में सर्जिकल प्रक्रियाओं के नए दौर की शुरुआत करेगा, जिसके चलते देश के लोगों के लिए रोबोटिक सर्जरी सुलभ और किफ़ायती हो जाएगी। दो पायलट परियोजनाओं के तहत डॉ सुधीर रावल और आरजीसीआई से उनकी टीम ने एसएसआई मंत्रा की मदद से सफलतापूर्वक 26 ऑपरेशनों को अंजाम दिया, जिसके द्वारा इन रोबोट्स की सुरक्षा, व्यवहारिकता और प्रभाविता की पुष्टि हुई। अब ये रोबोट सर्जरी के आधुनिक तरीके को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। अब आम जनता बेहद किफ़ायती दरों पर इस आधुनिक सर्जरी का लाभ उठा सकेगी।

विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. सुधीर रावल, मेडिकल डायरेक्टर, आरजीसीआई ने कहा, मैंने कई मरीजों पर एसएसआई मंत्रा सिस्टम का उपयोग किया है। इसका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा है और कई जटिल ऑपरेशंस में मैंने इसका इस्तेमाल किया। आने वाले समय में देश और दुनिया भर के मरीज़ इस गुणवत्तापूर्ण एवं किफ़ायती तकनीक से लाभान्वित होंगे। एसएस इनोवेशन दक्षिण एशिया की पहली कंपनी है, जिसने एसएसआई मंत्रा के लॉन्च के साथ देश का नाम रोशन किया है। मौजूदा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम की तुलना में यह आधुनिक सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम बेहतरीन फीचर्स और एप्लीकेशन से लैस है और बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है। यह मशीन हमारे देश में और दुनिया भर में सर्जरी के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। यह रोबोटिक सर्जरी को किफ़ायती बनाकर आम लोगों को अधिक सटीक एवं आधुनिक सर्जरी के फायदे उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


डॉ. सुधीर पी श्रीवास्तव, संस्थापक एवं चेयरमैन एवं सीईओ, एसएस इनोवेशन, जिन्हें रोबो डॉक्टर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रोबोटिक सर्जरी के फायदों और देश में सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम की कम उपलब्धता को देखते हुए मैंने नए सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम पर काम करने का फैसला लिया है। जो अपने आधुनिक फीचर्स के साथ कार्डियक सर्जरी सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरी को बेहतर और लागत प्रभावी बना सकें। एसएसआई में हम देश के प्रतिभाशाली इंजीनियरों और अनुभव विश्वस्तरीय वैज्ञानिकों की मदद से ऐसा करने  में सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ पांच साल में बनकर हुई तैयार

यह आधुनिक एसएसआई मंत्रा, दुनिया भर के अग्रणी सर्जिकल सिस्टम की तुलना में मॉड्यूलर और बहुमुखी मशीन है। एक चीज इसे और भी खास बनाती है कि इसे सिर्फ पांच सालों के अंदर तैयार किया गया है, इस काम को और भी जल्दी किया जा सकता था, अगर महामारी के चलते देरी नहीं होती। एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम, आधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस एक मॉड्युलर मल्टी-आर्म सिस्टम है। इसमें रोबोटिक आर्म्स का उपयोग किया जाता है, साथ ही इसमें ओपन-फेस अर्गोनोमिक सर्जन कमांड सेंटर, 32 इंच का बड़ा 3डी एचडी मॉनिटर, 23 इंच का 2डी टच पैनल होता है, जिस पर मरीज से जुड़ी सभी जानकारी डिस्प्ले होती है। साथ ही एक वर्चुअल रियल टाईम इमेज और होलोग्राफिक डाईकोम इमेज के सुपर इंपोजिशन की क्षमता भी होती है। विजन कार्ट टीम को 3 डी एचडी व्यू देता है, जिससे सर्जन सर्जरी के दौरान बेहतर सुरक्षा और दक्षता को सुनिश्चित कर सकता है। मॉड्युलर रोबोटिक आर्म के द्वारा आवश्यकतानुसार आर्म्स का उपयोग किया जा सकता है। इससे सर्जिकल ऑपरेशंस में किसी तरह के टकराव की संभावना नहीं रहती। इसमें 30 विभिन्न प्रकार के रोबोटिक एंडो सर्जिकल उपकरण होते हैं, जिनका उपयोग कार्डियक सर्जरी सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरियों में किया जा सकता है। इसके बेहतरीन डिज़ाइन एवं अनुकूल फीचर्स के चलते लर्निंग कर्व छोटा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed