{"_id":"599ee4d14f1c1b91598b46e7","slug":"rajiv-gandhi-assassination-case-parole-of-30-days-granted-to-perarivalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी हत्या के दोषी पेरारिवलन को 30 दिन की पैरोल के बाद किया रिहा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजीव गांधी हत्या के दोषी पेरारिवलन को 30 दिन की पैरोल के बाद किया रिहा
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी हत्या के दोषी पेरारिवलन को 30 दिन की पैरोल के बाद किया रिहा कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी की हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहे एजी पेरारिवलन को पैरोल दे दी गई थी। यह पैरौल पिता के इलाज के लिए 30 दिन की दी गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर के पास एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पेरारिवलन सहित सात लोगों को दोषी ठहराया गया था।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक यह पहली बार है जब पेरारिवलन को पैरोल मिली है। 1991 से जेल में बंद पेरारिवलन को कभी पेरोल नहीं मिली थी। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड से संबंधित एक याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से बेल्ट बम बनाने वाले षडयंत्र से जुड़ी जांच से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
पढ़ें- राजीव गांधी हत्या के दोषी रॉबर्ट पायस ने मांगी इच्छा मृत्यु
इस बेल्ट बम से 1991 में तमिलनाडु में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का षडयंत्र रचा गया था। कोर्ट ने बेल्ट बम मामले में दोषी पाए गए आरोपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से मामले की जांच से संबंधित जानकारी देने को कहा गया है। दोषी ने बम के लिए 9 बोल्ट की बैटरी सप्लाई की थी।