फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Paes, convicted for the assassination of Rajiv Gandhi seeks mercy killing

राजीव गांधी हत्या के दोषी रॉबर्ट पायस ने मांगी इच्छा मृत्यु

Thu, 22 Jun 2017 06:14 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई 
एजेंसी/ चेन्नई  Updated Thu, 22 Jun 2017 06:14 AM IST
विज्ञापन
Robert Paes, convicted for the assassination of Rajiv Gandhi seeks mercy killing

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में सजा काट रहे रॉबर्ट पायस ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार के पास अर्जी दायर कर इच्छा मृत्यु की मांग की है। इसके लिए पायस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और जेल के डीजी को भावनात्मक चिट्ठी लिखी है। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी को लिखी चिट्ठी में पायस ने कहा कि उसे इच्छा मृत्यु दे देनी चाहिए और उनके शरीर को उनके परिजनों को सौंप देना चाहिए। 

विज्ञापन


जेल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पुजल जेल अधिकारी के द्वारा पायस की अर्जी को सरकार तक पहुंचा दी गई है। पत्र में यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा उनके साथ राजीव गांधी हत्या मामले के सातों दोषियों की रिहाई की सिफारिश की तो केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार और एनडीए दोनों ने इसका विरोध किया था। 
विज्ञापन


पायस ने लिखा, ‘हम नहीं जानते कि हमारी रिहाई पर क्यों नहीं विचार किया गया। राजीव गांधी की हत्या के दोषियों की रिहाई के फैसले को सही ठहराते हुए जयललिता ने लिखा न केवल तमिल और तमिलनाडु के लिए बल्कि पूरी दुनिया दोषियों की रिहाई को लेकर चिंतनशील है। उनकी यह दलील थी कि सभी दोषियों की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील हो चुकी है। इस तरह का जीवन कैसा होगा, जिसमें कोई आशा ही न हो।’ सनद रहे कि पायस पिछले 26 साल से जेल में बंद हैं। इस साल 11 जून से जेल में यह उनका 27वां साल चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed