फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Gandhi Birthday PM Narendra Modi Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi narendra Modi rahul gandhi priyanka gandhi pays tribute to former pm

Rajiv Gandhi Jayanti: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने इस तरह किया पूर्व पीएम को याद

Thu, 20 Aug 2020 01:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Aug 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Birthday PM Narendra Modi Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi narendra Modi rahul gandhi priyanka gandhi pays tribute to former pm
राजीव गांधी जयंती (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की गुरुवार को 75वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।' वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें दूर दृष्टि से परिपूर्ण बताया है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने पिता की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, 'राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे। मैं उन्हें अपने पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। हम उन्हें आज और हर दिन याद करते हैं।' 
विज्ञापन

 


बता दें कि राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अगस्त 1944 को हुआ था। कट्टरपंथियों द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या करने के बाद उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी। वे देश के नौवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। एक चुनाव प्रचार के दौरान 1991 में तमिल चरमपंथियों ने उनकी हत्या कर दी थी।

राहुल ने वीर भूमि पर दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed