फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Rajesh Tope sadi: Second wave of corona in Maharashtra will be very expensive

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर बहुत महंगी पड़ेगी : राजेश टोपे

Sat, 21 Nov 2020 05:13 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Nov 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Tope sadi: Second wave of corona in Maharashtra will be very expensive
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ट्विटर

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो यह सभी को बहुत महंगा पड़ेगा। हालांकि लोगों के मन में है कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर नहीं आएगी, फिर भी भय बना हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली और केरल में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं होने से यह नौबत आई है, इसलिए राज्य की जनता दिल्ली और केरल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरते। ब्यूरो
विज्ञापन


महाराष्ट्र के पंढरपुर में 24 से 26 तक कर्फ्यू
कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र के पंढरपुर में 25 से 26 नवंबर की आधी रात तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल झेंडे ने शुक्रवार को कहा कि 25 से 26 के बीच कार्तिक एकादशी के चलते पंढरपुर के भगवान विठ्ठल के मंदिर में लाखों की संख्या में वारकरियों की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धा पर कोरोना भारी न पड़ जाए इसलिए इस दौरान कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले बीएमसी ने कहा था कि मुंबई में 23 नवंबर से स्कूल खुलेंगे। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी को अपने पिछले आदेश में बदलाव करना पड़ा। हालांकि, मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में स्कूल खुल सकते हैं। राज्य में 23 नवंबर से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। महाराष्ट्र में मार्च से ही स्कूल बंद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed