{"_id":"579c51564f1c1b704721e2fe","slug":"rajendra-mahto-commented-over-his-party-new-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में नई सरकार में शामिल हो सकते हैं मधेसी, मिल रहे पॉजिटिव संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल में नई सरकार में शामिल हो सकते हैं मधेसी, मिल रहे पॉजिटिव संकेत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
महतो
नेपाल की सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के ठीक पहले प्रधानमंत्री के पी ओली के इस्तीफे के बाद वहां एक बार फिर राजनीतिक संकट शुरू हो गया है। इसके बाद मधेसी गठबंधन में शामिल सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि नई सरकार उनकी मांगों को पूरी करने की पहल करे तो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट सरकार में शामिल हो सकती है।
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने गठबंधन में शामिल दो दल मेधसीी पीपुल्स राइट्स फोरम-डेमोक्रेटिक और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद इस्तीफा दे दिया था।सरकार के गठन के लिए दलों में सहमति नहीं बनने की स्थिति में बहुमत वाली सरकार के गठन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी।
वहां के राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने राजनीतिक दलों से संविधान के प्रावधान के अनुरूप 1 हफ्ते के अंदर आम सहमति वाली सरकार के गठन का आह्वान किया। इसके बाद संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-माओइस्ट सेंटर राष्ट्रीय सहमति वाली सरकार के गठन के लिए पहल करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
महतो ने कहा कि सीपीएन-माओइस्ट सेंटर और नेपाली कांग्रेस नई सरकार के गठन के लिए अब तक समर्थन नहीं मांगा है। हालांकि, जब तक उन मुद्दों पर ध्यान देने की प्रतिबद्धता नहीं जताते, वह सरकार में शामिल होने पर विचार नहीं करेंगे।