फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajeev Chandrasekhar says Only BJP can free Telangana from dynastic politics, corruption

Politics: 'भाजपा ही तेलंगाना को वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार से कर सकती है मुक्त'; राजीव चंद्रशेखर ने कसा तंज

Sat, 14 Oct 2023 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 14 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अलग राज्य तेलंगाना के गठन के बाद लोगों ने के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को जनादेश दिया लेकिन बीआरएस उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही।  

विज्ञापन
Rajeev Chandrasekhar says Only BJP can free Telangana from dynastic politics, corruption
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस के भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति का खात्मा कर सकती है।
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अलग राज्य तेलंगाना के गठन के बाद लोगों ने के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को जनादेश दिया लेकिन बीआरएस उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही। इन्होंने केवल राज्य को लूटा। इन्होंने तेलंगाना में कुछ नहीं किया। तेलंगाना में जो भी बुनियादी ढांचा विकास हुआ है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि चाहे सड़कें हों, अस्पताल हों, रेलवे स्टेशन हों, पानी हो या बिजली, सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं मोदी सरकार ने तेलंगाना में शुरू कीं। अपने गठन के दस साल बाद तेलंगाना आगामी विधानसभा चुनावों में एक त्रिकोणीय मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। इसमें पुनर्जीवित कांग्रेस और आत्मविश्वास से भरी भाजपा दोनों का लक्ष्य बीआरएस को सत्ता से हटाना और सत्ता में आना है। तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed