{"_id":"614e05ba8ebc3e003f2d709a","slug":"rajdhani-express-hostage-chargesheet-against-13-including-tmc-leader-chhatradhar-mahato-12-years-old-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस बंधक केस: टीएमसी नेता छत्रधर महतो समेत 13 के खिलाफ आरोप पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजधानी एक्सप्रेस बंधक केस: टीएमसी नेता छत्रधर महतो समेत 13 के खिलाफ आरोप पत्र
Fri, 24 Sep 2021 10:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:37 PM IST
सार
आरोपियों के खिलाफ गैर कानून गतिविधि (रोकथाम) कानून समेत कई गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्य छत्रधर महतो और 12 अन्य के खिलाफ 2009 के राजधानी एक्सप्रेस बंधक मामले में एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। एक जांच अधिकारी के मुताबिक महतो पुलिस अत्याचार के खिलाफ गठित संगठन पीसीपीए का संयोजक था और संगठन को माओवादियों का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन
एनआईए ने 50 पन्ने का आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें मुख्य आरोपी के तौर पर छत्रधर महतो का नाम है। वहीं, अन्य 12 लोगों में उसके भाई शशधर महतो और मृत माओवादी कमांडर किशनजी का नाम भी शामिल है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर कानून गतिविधि (रोकथाम) कानून समेत कई गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
माओवादी नेता किशनजी को कोबरा कमांडो की टीम ने अभियान चलाकर 24 नवंबर, 2011 को पश्चिमी मेदिनीपुर में ढेर कर दिया था। लालगढ़ क्रांति की अगुवाई करने वाले पूर्व माओवादी छत्रधर महतो को पश्चिम बंगाल पुलिस ने सितंबर, 2009 में गिरफ्तार किया था। महतो को 2015 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 11 साल बाद फरवरी, 2020 में उसे रिहा किया गया था। उसके बाद ही वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया। हालांकि इस साल 26 मार्च को एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया और उसकी गिरफ्तारी के 180 दिनों के भीतर ही चार्जशीट फाइल की।
विज्ञापन