{"_id":"5b89697042c79246695ce354","slug":"rajasthan-students-learning-tricks-of-technical-and-entrepreneurship-in-silicon-valley-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिकॉन वैली यात्रा में तकनीकी ज्ञान विकास व उद्यमिता के गुर सिख रहे हैं राजस्थान के युवा छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिलिकॉन वैली यात्रा में तकनीकी ज्ञान विकास व उद्यमिता के गुर सिख रहे हैं राजस्थान के युवा छात्र
ब्यूरो, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में 15 दिवसीय अध्ययन टूर पर भेजे गए छात्रों ने तकनीकी ज्ञान विकास व उद्यमिता के गुर सीखे। सिलिकॉन वैली में पहुंचे 91 स्टार्टअप छात्रों के इस दल ने दुनिया की विभिन्न जानी मानी संस्थाओं के एक्सपर्ट गुरुओं से कई तरह की जानकरियां हासिल की हैं। राजस्थान के युवा छात्रों का दल स्टार्टअप एक्सपोजर प्रोग्राम के तीसरे दिन शुक्रवार को सिलिकॉन वैली में एप्पल के क्यूपर्टिनो हेडक्वार्टर पहुंचा।
विज्ञापन
युवाओं ने एप्पल की सभी तकनीकों को जानने के साथ ही अत्याधुनिक ऑगमेंटेड रियलिटी इनफिनिट लूप तथा एप्पल सेंटर भी देखा। दल के साथ गई सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की अधिकारी विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं ने सिलिकॉन वैली नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी का दौरा भी किया, जहां यूनिवर्सिटी के डीन व सीईओ पीके अग्रवाल ने युवाओं को तकनीक और आने वाले पांच सालों में दुनिया में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। छात्रों ने ई जेड डी आईं के संस्थापक चेतन पारेख से उद्यमिता के गुर सीखे।
विज्ञापन
राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रमुख सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पिछले 4 वर्षों में राजस्थान भारत के 'स्टार्टअप लीडर' के रूप में उभर कर आगे आया है। स्टूडेंट स्टार्टअप एक्सपोजर प्रोग्राम लागू कर राजस्थान संपूर्ण विश्व के समक्ष एक उदाहरण बन गया है।
विज्ञापन
ये छात्र सिलिकॉन वैली में दो सप्ताह के टूर पर गए हैं। इनका संपूर्ण खर्च राजस्थान सरकार वहन कर रही है। सभी छात्र 10 सितंबर तक सिलिकॉन वैली में रहेंगे। इस दौरान इन्वेस्टर्स मीटिंग्स का आयोजन भी किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों को अपने आइडियाज पिच करने का अवसर मिलेगा।