{"_id":"5f138ba1fc7b213d722b54a3","slug":"rajasthan-political-crisis-union-home-ministry-asks-for-report-on-phone-tapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सियासी संकट: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फोन टैपिंग पर मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान सियासी संकट: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फोन टैपिंग पर मांगी रिपोर्ट
Sun, 19 Jul 2020 05:24 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Jul 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सियासी खींचतान के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शनिवार को कथित फोन टैपिंग मामले में रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले, दिन में गहलोत सरकार गिराने की साजिश से संबंधित दो ऑडियो क्लिप पर भाजपा ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूछा था कि क्या राजस्थान में राजनीतिक दलों के लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं और क्या इसमें नियमों का पालन किया गया है? ऑडियो क्लिप में कथित रूप से कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा की संजय जैन और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के बीच बातचीत का ब्योरा है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार को इसे लेकर दो एफआईआर दर्ज की थी। इसमें केंद्रीय मंत्री का नाम स्पष्ट नहीं था। हालांकि, राजस्थान पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) शनिवार को दर्ज एफआईआर में स्पष्ट तौर पर केंद्रीय मंत्री का जिक्र है।
विज्ञापन