फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: know when the list of Congress candidates will come out

राजस्थान: कमेटियों की बैठकों में उलझ रही कांग्रेसी उम्मीदवारों की सूची, जानें कब तक आ सकती है पहली लिस्ट?

Fri, 29 Sep 2023 06:48 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर में 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होने वाली मीटिंग में सभी पर्यवेक्षक सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री को रिपोर्ट सौंपेंगे। इस रिपोर्ट में बताया जाएगा कि किस सीट से किस-किस का नाम निकल कर आ रहा है...

विज्ञापन
Rajasthan: know when the list of Congress candidates will come out
Rajasthan: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आने के बाद अब सबकी निगाहें राजस्थान पर टिकी हुई हैं। इस राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की एक भी सूची जारी नहीं की है। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्तूबर के शुरुआती हफ्तों में दोनों पार्टी की पहली सूची जारी हो सकती है।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर में 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होने वाली मीटिंग में सभी पर्यवेक्षक सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री को रिपोर्ट सौंपेंगे। इस रिपोर्ट में बताया जाएगा कि किस सीट से किस-किस का नाम निकल कर आ रहा है। कौन जीतने वाला है, कौन हारने वाला है। इसके साथ ही जिन सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस की हार हुई, उनका पूरा ब्योरा भी होगा। इसमें बताया जाएगा कि किस वजह से पार्टी के उम्मीदवार हारे, ताकि इस बार वहां समीकरण सुधारकर पिछली गलतियों को नहीं दोहराया जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दो दिन की मीटिंग के बाद मिस्त्री अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेगे। चूंकि मधुसूदन मिस्त्री केंद्रीय चुनाव समिति में भी शामिल हैं। इसलिए जब स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से सौंपे जाने वाले पैनल पर सीईसी में चर्चा होगी, तो मिस्त्री की रिपोर्ट की भूमिका भी अहम रहेगी। कांग्रेस में टिकटों के चयन के लिए फाइनल दौर 2 अक्तूबर के बाद शुरू होगा। प्रदेश इलेक्शन कमेटी अपना पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को सौंपेंगी। पैनल में एक से लेकर तीन नाम होंगे। स्क्रीनिंग कमेटी इस पर अपनी राय के साथ संभावित दावेदारों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी।

इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति में स्क्रीनिंग कमेटी और मधुसूदन मिस्त्री की टीम की ओर से सौंपे जाने वाले पैनल पर मंथन होगा। तीनों कमेटियों के निचोड़ के आधार पर केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल फैसला करेगी। यानी सितंबर तक ज्यादातर चेहरे सामने लाने के दावे करने वाली कांग्रेस की पहली सूची की संभावना 15 अक्तूबर से पहले आते दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed