फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections: I will keep every promise except getting married, said Congress President Govind Dotasara

Rajasthan election: 'शादी कराने को छोड़ हर वादा निभाउंगा', गोविंद डोटासरा ने समर्थकों से कही ये बात

Thu, 16 Nov 2023 03:39 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मण गढ़ विधानसभा सीट पर तीन बार लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार वे जीत का चौका जड़ने के लिए तैयार हैं। स्थानीय लोगों में पकड़ के कारण इस बार भी उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है...
loader
Rajasthan Elections: I will keep every promise except getting married, said Congress President Govind Dotasara
Rajsthan election: Govind Singh Dotasara - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चुनाव का मौसम हो तो वोट लेने के लिए नेता जनता से तरह-तरह के वादे करते हैं। लोग भी नेता से ज्यादा काम कराने के लिए अपनी लिस्ट तैयार रखते हैं। लेकिन राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने समर्थकों से खुलकर यह कह दिया है कि यदि इस बार भी उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो वे 'एक काम' नहीं कराएंगे। यह काम है शादी कराने का। बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे हर तरह का काम करते रहे हैं। आगे भी जनता का हर काम करने के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे। हल्के-फुल्के अंदाज़ में उन्होंने कहा कि शादी कराने को छोड़कर वे किसी भी काम के लिए तैयार रहेंगे।

गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मण गढ़ विधानसभा सीट पर तीन बार लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार वे जीत का चौका जड़ने के लिए तैयार हैं। स्थानीय लोगों में पकड़ के कारण इस बार भी उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार से है। हालांकि डोटासरा के काम और स्थानीय लोगों पर पकड़ के कारण उनका दावा मजबूत है।

लक्ष्मणगढ़ के रामजी ने अमर उजाला को बताया कि उनके क्षेत्र में सरकार ने ठीक काम किया है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है और विभिन्न योजनाओं के सहारे सरकार ने कमजोर वर्गों को मजबूत बनाने का काम किया है। इसका असर सीकर जिले के हर क्षेत्र में पड़ रहा है और सरकार को इसका लाभ मिल सकता है।

युवा योगेश कुमार का कहना है कि सरकारी नौकरियों की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार सरकार नहीं रोक सकी है। भर्ती परीक्षाओं के पहले ही पेपर लीक होने से युवाओं का भरोसा टूटा है। इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध कदम उठाने में सरकार ने बहुत देर कर दी। यदि सरकार समय रहते कदम उठाती और ज्यादा नौकरियों की भर्ती निकालती, तो उसे काफी लाभ मिल सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed