फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Election News new government in Rajasthan observers in Jaipur today

Rajasthan Elections: तीनों राज्यों में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, आज जयपुर पहुंचेंगे पर्यवेक्षक

Sun, 10 Dec 2023 06:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 06:18 AM IST
सार

विधायकों को जयपुर में ही रहने के आदेश नड्डा ने दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ यह पहला मौका है, जब सरकार गठन से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायकों के साथ बात की। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Rajasthan Election News new government in Rajasthan observers in Jaipur today
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद मिल जाएगा। हालांकि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। करीब 25 मिनट चली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। नड्डा ने तीस-तीस विधायकों के समूह से अलग-अलग बात की है।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि विधायकों को जयपुर में ही रहने के आदेश नड्डा ने दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ यह पहला मौका है, जब सरकार गठन से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायकों के साथ बात की। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि नड्डा ने विधायकों से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी बात की। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने विधायकों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियां 17 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रूट लाइन तय करें।

विज्ञापन

आज पहुंचेंगे पर्यवेक्षक
विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय रविवार को जयपुर पहुंचेंगे। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय रविवार को पार्टी कार्यालय में विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान सभी विधायकों से वन-टु-वन चर्चा भी की जा सकती है। विधायकों के लिए दोपहर के भोजन का इंतजाम भी पार्टी कार्यालय में ही किया जाएगा। इसके बाद बैठक का दौर फिर शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed