फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: congress tijara candidate imran khan blamed gehlot government for cow smuggling

Rajasthan: गो तस्करी में पुलिस भी शामिल, कांग्रेस उम्मीदवार के गहलोत सरकार पर सनसनीखेज आरोप

Tue, 14 Nov 2023 07:05 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान में तिजारा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी ही सरकार के कुछ पुलिसकर्मियों पर गो तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में इमरान खान एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होते दिखाई पड़ रहे हैं...
loader
Rajasthan Election: congress tijara candidate imran khan blamed gehlot government for cow smuggling
Rajasthan Election - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

राजस्थान में तिजारा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने अपनी ही पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इमरान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी ही सरकार के कुछ पुलिसकर्मियों पर गो तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में इमरान खान एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होते दिखाई पड़ रहे हैं। इसमें वे उपस्थित जनसमुदाय से कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि जाट-गुर्जर, पंडित सहित कई जातियों के लोग गो तस्करी के अपराध में शामिल हैं।

यह वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि चुनाव पूर्व दलित और अल्पसंख्यक समुदाय की एकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह विवादित बयान दिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद अभी तक इमरान खान, कांग्रेस या राजस्थान सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजस्थान में गो तस्करी से जुड़े विवादों के कारण यह मामला राजनीतिक तौर पर काफी गर्म हो सकता है।

भाजपा ने किया हमला

लेकिन इस वीडियो ने भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का मौका दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा है कि यह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताना चाहिए कि क्या वे इससे सहमत हैं? उन्होंने कहा है कि वीडियो में इमरान खान जिन समुदायों पर गो तस्करी के मामले में शामिल होने के आरोप लगा रहे हैं, यह उन जातियों का अपमान है। यदि इमरान खान के आरोप सही हैं, तो क्या राजस्थान पुलिस भी इस कार्य में शामिल है। पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को इस मामले में अपनी राय लोगों के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया है।            

संवेदनशील मुद्दा

दरअसल, गो तस्करी का मामला पूरे देश के साथ-साथ राजस्थान में बेहद संवेदनशील रहा है। पूर्व में गो तस्करी से जुड़े एक कथित विवाद में ही अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। हाल ही में राजस्थान से जुड़े राज्य हरियाणा में भी एक ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जिसमें कथित तौर पर गो तस्करी में शामिल लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस विवाद के बाद हरियाणा के गोरक्षक मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चुनावों की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्थान के हरियाणा से सटे इलाकों में यह मुद्दा गरमा सकता है।        

सीट भी महत्वपूर्ण

तिजारा मुस्लिम बाहुल्य मतदाताओं वाली सीट है। यहां पर अलग-अलग चुनावों में अलग-अलग पार्टियों को जीत मिलती रही है, लेकिन कांग्रेस यहां कई चुनावों में सफल रही है, लिहाजा कांग्रेस के लिए इसे सुरक्षित सीट के रूप में देखा जाता है। चूंकि, भाजपा ने इस बार अपने कद्दावर हिंदू चेहरे बाबा बालकनाथ को इस सीट पर उतार दिया है, इस सीट का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है। बाबा बालक नाथ के बड़बोले बयानों के कारण भी यह सीट चर्चा में आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed