{"_id":"65438c8695e6128dbb0e7cf7","slug":"rajasthan-election-bjp-third-list-tickets-were-also-given-to-three-leaders-who-had-come-to-party-day-earlier-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls 2023: राजस्थान में भाजपा की तीसरी सूची में क्या खास? एक दिन पहले पार्टी में आए तीन नेताओं को भी टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls 2023: राजस्थान में भाजपा की तीसरी सूची में क्या खास? एक दिन पहले पार्टी में आए तीन नेताओं को भी टिकट
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Rajasthan Election 2023
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 58 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी की। इस लिस्ट में कई विधायकों को फिर मौका दिया गया है। इससे पहले पार्टी पहली लिस्ट में 41 और दूसरी लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। भाजपा 200 विधानसभा सीटों में से 124 पर प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके हैं। तीसरी लिस्ट के नामों को शामिल कर लें तो कुल 182 विधानसभा सीटों पर नामों की घोषणा हो चुकी है।
एक दिन कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पायलट समर्थक सुभाष मील को टिकट भी टिकट दिया है। खंडेला सीट से सुभाष मील उम्मीदवान बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद बीजेपी से निलंबित पूर्व विधानसभा स्पीकर कैलाश मेघवाल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह शाहपुरा से नए चेहरे लालाराम बैरवा को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह और पायलट के सामने पूर्व विधायक अजीत मेहता को टिकट दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत की सीट सरदारपुरा से बीजेपी ने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। सचिन पायलट के सामने टोंक से पूर्व विधायक अजीत मेहता को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा ने जयपुर के हवामहल से बाल मुकुंद आचार्य, अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा, भरतपुर के नदबई से जगत सिंह (नटवर सिंह के बेटे), अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव, जयपुर के विराटनगर विधानसभा सीट से कुलदीप धनखड़ को टिकट दिया है। पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए दर्शन सिंह को करौली से और आरएलपी से बीजेपी में आए उदयलाल डांगी को वल्लभनगर से प्रत्याशी बनाया गया है।