फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: ashok Gehlot revealed the secret of the fight between PM Modi and Vasundhara raje

राजस्थान: गहलोत ने खोला पीएम मोदी और वसुंधरा की बीच लड़ाई का राज! कौन कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा

Mon, 16 Oct 2023 06:53 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Election: मुख्यमंत्री गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए ईआरसीपी पर मोदी सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'क्योंकि वसुंधरा राजे से इनकी बनती नहीं है। उनका खुद का मामला है, घरेलू मामला है। हम उसमें कुछ नहीं कहना चाहते हैं...
loader
Rajasthan Election: ashok Gehlot revealed the secret of the fight between PM Modi and Vasundhara raje
Rajasthan Election - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

राजस्थान में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद अब चुनाव प्रचार से जोर पकड़ लिया है। राज्य के 13 जिलों से जुड़ी ईआरसीपी परियोजना को हथियार बनाकर एक बार फिर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी है। इस अभियान की शुरुआत सोमवार को बारां में हुई है। पहली सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। सभा में गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। सीएम ने कहा कि 'उनकी वसुंधरा राजे से बनती नहीं है। गुस्सा आपको वसुंधरा राजे से है और आप राजस्थान की जनता के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं'।

मुख्यमंत्री गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए ईआरसीपी पर मोदी सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'क्योंकि वसुंधरा राजे से इनकी बनती नहीं है। उनका खुद का मामला है, घरेलू मामला है। हम उसमें कुछ नहीं कहना चाहते हैं। गुस्सा आपको वसुंधरा राजे पर है, आप राजस्थान की जनता से धोखा क्यों कर रहे हो। उनके साथ आप धोखा क्यों कर रहे हो? ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना क्यों घोषित नहीं कर रहे हो?'

सीएम गहलोत ने कहा, 'पीएम ने खुद ने नाम बोले थे 13 जिलों के, मैं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाऊंगा। उसके बाद में क्यों नहीं अपना रहे वो लोग, मैं पूछना चाहूंगा। 25 एमपी दिए राजस्थान ने उनको, उसके बाद क्या तकलीफ है उनको। ऐसे आपके एमपी बनकर चले गए, दिल्ली में ईआरसीपी पर एक शब्द नहीं बोला। आज इसी काम के लिए मीटिंग से शुरुआत हुई है, आगे अन्य जिलों में मीटिंग होंगी।'

खरगे ने भी पीएम पर बोला हमला

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यानी ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किये जाने को कांग्रेस राजस्थान में चुनावी मुद्दा बना रही है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए कांग्रेस ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की है। बारां में आयोजित ईआरसीपी जन जागरूकता अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने कहा, ये तो मुझे पता नहीं कि पीएम मोदी कितनी बार राजस्थान आए, लेकिन वो फिरते ही रहते हैं। संसद में कम बैठते हैं लेकिन चुनाव और प्रचार के लिए हर राज्य में दौड़ते रहते हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए वह गली-गली घूमे, लेकिन उनको यश नहीं मिला।

ईआरसीपी जन जागरण अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की, जिसे अब सीएम गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इसे दूसरे जिलों में लेकर जाएंगे और चुनावी अभियान को तेज करेंगे। इसके तहत यात्रा निकाली जाएगी और चुनावी सभाएं की जाएगी साथ ही चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ ये मुद्दा बन सके, इसकी कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed