फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan: Dalit was allegedly beaten and forced off the horse during pre wedding procession

राजस्थान: बारात में घोड़े से उतारकर दलित की पिटाई, SC/ST एक्ट में मामला दर्ज

Mon, 30 Apr 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Dalit was allegedly beaten and forced off the horse during pre wedding procession
फाइल फोटो

राजस्थान में एक दलित शख्स को कथित रूप से पीटने का मामला सामने आया है। गांव के एक समूह द्वारा दूल्हे को घोड़े से उतरने के लिए भी मजबूर किया गया। घटना भीलवाड़ा के गोवर्धनपुरा गांव की है। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद उदित राज ने भी दलितों की स्थिति पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इतनी बड़ी संख्या में दलितों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और समाज में फैले भेदभाव के कारण ही धर्म परिवर्तन होता है।
विज्ञापन


उदित राज ने कहा कि दलितों की पिटाई इसलिए भी की जा रही है क्योंकि उन्होंने मूंछ रख रखी है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उनके पास अब क्या विकल्प बचा है। उन्होंने समाज में तेजी से फैल रहे असंतोष पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि देश की स्थिति भयावह बनी हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुजरात के सोमनाथ जिला के ऊना तहसील में करीब 450 दलितों ने बौद्ध धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन के बाद दलित परिवारों ने कहा था कि हिंदू धर्म में हमें सम्मान नहीं मिला और हिंदुओं ने हमें नहीं अपनाया इसलिए हमने बौद्ध धर्म अपनाया है। इस मौके पर सौराष्ट्र क्षेत्र के हजारों दलितों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed