फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Crisis: BJP leader Vasundhara Raje will affect state politics

राजस्थान की राजनीति में जल्दी नहीं थमेगी हलचल, वसुंधरा राजे का दिखेगा असर

Wed, 15 Jul 2020 10:55 AM IST
आसिम खान शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 15 Jul 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Crisis: BJP leader Vasundhara Raje will affect state politics
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सचिन पायलट के भविष्य को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी ओर से फैसला सुनाने के बाद खामोशी की चादर ओढ़ ली है। कुछ महीनों पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय परदे के पीछे से पायलट की सहायता भी कर रहे हैं। सिंधिया को मित्र का आत्मसम्मान बचाना जरूरी लग रहा है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर राज्य की राजनीति में वापस आ रही हैं।

विज्ञापन


वसुंधरा के करीबी गुलाब चंद कटारिया ने काफी समय से सूबे में कमान संभाल रखी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया भी सक्रिय हैं। राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा में आने वाले नेताओं का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


हालांकि, पार्टी के ही एक और नेता भूपेंद्र यादव अभी खामोश हैं। आज होने वाली भाजपा विधायकों की बैठक में कुछ अहम निर्णय हो सकते हैं। इसमें वसुंधरा भी शमिल होंगी। भाजपा की इस बैठक पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी निगाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा विधानसभा में अशोक गहलोत से बहुमत साबित करने की मांग कर सकती है। दरअसल सचिन पायलट ने रविवार को कहा था कि गहलोत के पास बहुमत का संख्याबल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed