{"_id":"6033c57ecec2d66cbe2a9403","slug":"rajasthan-central-government-looting-people-sachin-pilot-on-rising-fuel-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट का मोदी सरकार पर आरोप, कहा- जनता की मेहनत की कमाई लूट रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पायलट का मोदी सरकार पर आरोप, कहा- जनता की मेहनत की कमाई लूट रही
Mon, 22 Feb 2021 08:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter/Sachin Pilot
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह जनता की मेहनत की कमाई लूट रही है।
विज्ञापन
पायलट ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता की मेहनत की कमाई लूट रही है। उन्होंने लिखा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में महंगाई के नाम पर खोखला व अनर्गल शोर मचाने वाले भाजपा नेताओं ने इस बेलगाम महंगाई पर मौन साध लिया है।
विज्ञापन