फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajag government is making extra effort to win Muslims believe: Abdul Ansari

मुसलमानों का विश्वास जीतने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रही है राजग सरकार: अंसारी

Sun, 28 Oct 2018 02:54 PM IST
भाषा,कोलकाता
भाषा,कोलकाता Updated Sun, 28 Oct 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Rajag government is making extra effort to win Muslims believe: Abdul Ansari
अब्दुल रशीद अंसारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने कहा कि केन्द्र में पार्टी की सरकार अल्पसंख्यकों का विश्वास हासिल करने के लिए ‘अतिरिक्त प्रयास’ कर रही है और वह काफी हद तक ‘‘मुसलमान विरोधी’’ होने की धारणा को बदलने में सफल रही है। अंसारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने भाजपा के खिलाफ अल्पसंख्यकों में ‘डर फैलाने का अभियान’ शुरू किया है।

विज्ञापन


अंसारी ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘राजनीतिक पार्टियों (विपक्षी) ने अल्पसंख्यकों से हमें दूर करने के लिए हमें (भाजपा) निशाना बनाया। उन्होंने भाजपा के वोट वैंक को हड़पने की एक कोशिश के रूप में अल्पसंख्यकों के बीच डर फैलाने का काम किया।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘यह कई सालों से चल रहा है। लेकिन बाद में चीजें बदल गयीं और आप पाएंगे कि पार्टी देश के कई हिस्सों में अल्पसंख्यकों के बीच अपना जनाधार बढ़ा रही है।’’ उन्होंने कहा अल्पसंख्यकों और पिछडे़ वर्गों को पहली बार अहसास हुआ कि भाजपा अन्य पार्टियों की तरह ‘झूठे वादे नहीं करती।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पीट-पीट कर हत्या करने की हाल की घटनाओं पर अंसारी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed