फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray to appear before enforcement directorate, MNS withdraws Thane bandh

राज ठाकरे ईडी के समक्ष पेश होंगे, मनसे ने ठाणे बंद वापस लिया

Tue, 20 Aug 2019 09:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Raj Thackeray to appear before enforcement directorate, MNS withdraws Thane bandh
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे - फोटो : Facebook
मनसे प्रमुख राज ठाकरे धनशोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन नहीं करें। पार्टी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित ठाणे बंद को भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने ठाकरे को बृहस्पतिवार को समन किया है।

एजेंसी आईएलएंडएफएस द्वारा कोहिनूर सीटीएनएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में 450 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण एवं इक्विटी निवेश से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। कोहिनूर सीटीएनएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी मुंबई के दादर इलाके में कोहिनूर स्क्वायर टावर का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन


मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने सोमवार को चेतावनी दी कि "सरकार अगर ठाकरे के खिलाफ पूर्वाग्रह के साथ कार्रवाई करती है तो पार्टी सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।" पार्टी का बृहस्पतिवार को ठाणे में बंद का प्रस्ताव भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed