{"_id":"606cd62432efa8411f31b745","slug":"raj-thackeray-said-migrants-are-responsible-for-the-increasing-cases-of-corona-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: राज ठाकरे ने कहा- कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए प्रवासी हैं जिम्मेदार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: राज ठाकरे ने कहा- कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए प्रवासी हैं जिम्मेदार
Wed, 07 Apr 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:14 AM IST
सार
- राज ठाकरे ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या मे प्रवासी आ रहे हैं, जिनकी जांच नहीं हो रही है
विज्ञापन
राज ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे महामारी के दौर में भी अपना राजनीतिक एजेंडा चला रहे हैं। उन्होंने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए प्रवासियों को कसूरवार ठहराया है। राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों के लोग आ रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रवासियों पर पहले भी भड़काऊ बयानबाजी करते रहे हैं मनसे अध्यक्ष
राज ठाकरे इससे पहले भी उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए कोरोना संक्रमण के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहरा दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या मे प्रवासी आ रहे हैं, जिनकी जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
प्रवासियों के आने पर कोई नियंत्रण नहीं है। पिछली बार जो कोरोना की लहर आई थी, उससे भी बड़ी लहर अब आई है। महाराष्ट्र एक औद्योगिक राज्य है इसलिए यहां बाहर से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन