फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray raised question over supreme court ruling on dahi handi

दही हांडी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल

Fri, 19 Aug 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Fri, 19 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Raj Thackeray raised question over supreme court ruling on dahi handi
राज ठाकरे
मुंबई में दही हांडी के आयोजन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या अब हम टेबल पर खड़े होकर दही हांडी फोड़ें ? उन्होंने कहा कि न्यायालय को अपना दिमाग ठिकाने पर रखकर फैसला सुनाना चाहिए। परंपरा और संस्कृति के मामलों में ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए। राज ने कहा कि जब तक कुछ अदालत की ही मर्जी होगी तो चुनाव कराना बंद कर सरकार चलाने की जिम्मेदारी भी कोर्ट को ही सौंप देनी चाहिए।
विज्ञापन


राज ठाकरे ने कहा कि अदालत को केवल हिंदुओं के त्यौहार नजर आते हैं। उनको मुसलमानों की मस्जिदें नहीं दिखती हैं। उन्होंने पूछा कि मुहर्रम में बच्चों के हिस्सा लेने पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। न्यायालय को हर मामले में नाक घुसाने की जरूरत नहीं है। राज ने माना कि दही हांडी में तीन- साल के छोटे बच्चों को सहभागी नहीं होना चाहिए। लेकिन, हमें दही हांडी के लिए बनाए जाने वाले मानव पिरामिड की ऊंचाई निश्चित करने के फैसले पर आपत्ति है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिरामिड की ऊंचाई 20 फुट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। जब सब कुछ न्यायालय ही तय करेगा तो हम लोगों का क्या काम है। राज ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में न्यायालय में ठोस तरीके से अपना पक्ष नहीं रख सकी। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


गौरतलब कि सुप्रीम कोर्ट ने बांबे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दही हांडी के आयोजन में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के भाग लेने पर रोक लगाई है। न्यायालय ने कहा है कि दही हांडी के लिए मानव पिरामिड की ऊंचाई 20 फुट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस फैसले पर राज ठाकरे ने एतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed