फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS new flag: Raj Thackeray Maharashtra Navnirman Sena new party flag, Amit Thackeray joins party

अब राज ठाकरे के बेटे की राजनीति में एंट्री, बदला एमएनएस का झंडा और नारा

Thu, 23 Jan 2020 06:37 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Jan 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
MNS new flag: Raj Thackeray Maharashtra Navnirman Sena new party flag, Amit Thackeray joins party
अमित ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का नया झंडा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में पार्टी के पहले महाधिवेशन पर नया भगवा झंडा लॉन्च किया। यह वही झंडा है, जिसकी तस्वीरें दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। साथ ही एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को भी आज पार्टी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन



एमएनएस के पांच रंग के झंडे को अब भगवा रंग दिया गया है और इस झंडे में शिवाजी महाराज के शासनकाल की मुद्रा प्रिंट है। झंडे पर संस्कृत में श्लोक लिखा गया है- 'प्रतिपच्चन्द्रलेखेव वर्धिष्णुर्विश्ववन्दिता, शाहसूनो: शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडे को लॉन्च करने से पहले राज ठाकरे ने अपने चाचा बाल ठाकरे को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि आज बाल ठाकरे की 94वीं जयंती है। हाल में हुई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एमएनएस ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन उन्हें केवल एक सीट पर जीत मिली।



कार्यकर्ताओं ने पहनी भगवा टोपी, लगाए नारे
महाधिवेशन में महाराष्ट्र से पार्टी के कार्यकर्ता मुंबई के गोरगांव पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के तरीकों में बदलाव करते हुए जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए। साथ ही कार्यकर्ता भगवा रंग की टोपी पहने हुए नजर आए। 


बेटे को सक्रिय राजनीति में उतारने की घोषणा
एमएनएस के महाधिवेशन में पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को सक्रिय राजनीति में उतारने की घोषणा की। राज कफी समय से बेटे को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। कई बार अमित पदाधिकारी के तौर पर पार्टी से जुड़ी बैठकों में भी नजर आए थे। 

आदित्य ठाकरे के बाद अमित ठाकरे
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि शिवसेना ने आदित्य ठाकरे को पूरी तरह राजनीति में उतार दिया है। हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में आदित्य वर्ली सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने। बाद में उन्हें पिता उद्धव के कैबिनेट में भी जगह दी गई। ऐसे में राज ठाकरे ने भी अमित को सक्रिय राजनीति में उतारकर राज्य के युवा वोटर्स को लुभाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed