{"_id":"58aa2bc64f1c1b5833d8a338","slug":"raj-kummar-rao-starrer-newton-wins-art-cinema-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फिल्म ‘न्यूटन’ को मिला आर्ट सिनेमा अवॉर्ड ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय फिल्म ‘न्यूटन’ को मिला आर्ट सिनेमा अवॉर्ड
एजेंसी/ बर्लिन
Updated Mon, 20 Feb 2017 05:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव और अंजली पाटिल अभिनीत राजनीतिक व्यंग्य वाली फिल्म ‘न्यूटन’ को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमाज अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म का 67वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को स्क्रीनिंग तथा प्रश्नोत्तर सत्र के बाद लोगों की जमकर सराहना मिली।
विज्ञापन
स्पेन के फिल्म कंपोजर पेड्रो बार्बाडिलो, क्रोएशिया के फिल्म निर्देशक तथा पुला फिल्म फेस्टिवल के निर्माता तांजा मिलिकिक और फ्रांस के फिल्म निर्माता रेनर वोथर की ज्यूरी ने इस सिनेमा को शानदार और असाधारण करार दिया।
विज्ञापन
जूरी ने बयान में कहा, यह असाधारण फिल्म भारत में चुनाव के दौरान होने वाले संघर्ष तथा लोकतंत्र के विभिन्न मुद्दों को उठाती है। भारतीय संस्कृति का प्र्रितिबिंबन, दमदार हास्य और भारतीय समाज की पारंपरिक जड़ताओं का प्रस्तुतीकरण ‘न्यूटन’ पूरे विश्व भर में आर्ट सिनेमा के दर्शकों के लिए खास बन जाती है।
विज्ञापन
यह अवॉर्ड निर्देशक की जगह पर फिल्म की क्यूरेटर मीनाक्षी शेद्दे ने लिया। राव ने फिल्म की पूरी टीम की ट्विटर पर सराहना करते हुए लिखा, न्यूटन का बर्लिनेल में फोरम श्रेणी में आर्ट सिनेमा अवॉर्ड मिलने से बेहद खुश हूं, पूरी टीम को बधाई।