{"_id":"6384a6118030a716cc36e119","slug":"raj-bhavan-denies-reports-of-maha-governor-considering-quitting-amid-row-over-chhatrapati-shivaji-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राजभवन ने राज्यपाल का इस्तीफे की अटकलों को खारिज किया, BJP सांसद ने कोश्यारी को दी यह हिदायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राजभवन ने राज्यपाल का इस्तीफे की अटकलों को खारिज किया, BJP सांसद ने कोश्यारी को दी यह हिदायत
Mon, 28 Nov 2022 05:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:44 PM IST
सार
भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने कहा, विभिन्न राजनीतिक दल छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा का पालन करते हैं। जब तरह-तरह के अपमानजनक बयानों से उनका अपमान होता है, तो ये राजनीतिक दल नाराज क्यों नहीं होते?
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी।
- फोटो : Twitter : @BSKoshyari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने मराठा योद्धा को 'पुराने' आदर्श बताया था। तब से विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच, इस तरह की खबरें भी फैलाई जा रही हैं कि टिप्पणी को लेकर बढ़ते दावा के बीच भगत सिंह कोश्यारी पद छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, राजभवन के सूत्रों ने इन खबरों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
राजभवन ने सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, राज्यपाल के इस्तीफे पर विचार करने की खबरें निराधार हैं। वहीं, पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल की टिप्पणी के खिलाफ न बोलने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की है। ठाकरे ने ट्वीट कर कहा कि यह शर्मनाक है कि राज्यपाल को अभी तक हटाया नहीं गया है और सरकार इस पर नहीं बोल रही है।
विज्ञापन
राज्यपाल कोश्यारी ने क्या कहा था?
कोश्यारी ने कहा, जब हम स्कूल में पढ़ते थे, तो हमारे शिक्षक हमसे पूछते थे कि आपका पसंदीदा नेता या हीरो कौन है? कुछ सुभाष चंद्र बोस तो कुछ नेहरू जी या गांदी का नाम बताते थे। मुझे लगता है कि अब आपसे कोई पूछे कि आपका आदर्श कौन है? आपका पसंदीदा नेता कौन है? तो इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपको यह महाराष्ट्र में ही मिल सकते हैं। शिवाजी महाराज पुराने युग की बात है। मैं आज के समय की बात कर रहा हूं। आप इन्हें यहीं ढूंढ सकते हैं डॉ. अंबेडकर से लेकर डॉक्टर नितिन गडकरी तक में।
विज्ञापन
ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह का बयान अक्षम्य : भाजपा सांसद
पुणे में भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने कहा, विभिन्न राजनीतिक दल छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा का पालन करते हैं। जब तरह-तरह के अपमानजनक बयानों से उनका अपमान होता है, तो ये राजनीतिक दल नाराज क्यों नहीं होते? इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना चाहिए।
भाजपा सांसद ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज पर राज्यपाल कोश्यारी द्वारा दिए बयान को लेकर मैंने राष्ट्रपति और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। जब इतने ऊंचे पद पर आसीन व्यक्ति इस तरह का बयान देता है, तो यह अक्षम्य है।