{"_id":"65d7747f0641d2a5610818cb","slug":"raisina-dialogue-2024-congress-mp-shashi-tharoor-lauds-a-very-good-innovation-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raisina Dialogue 2024: रायसीना डायलॉग की शशि थरूर ने की तारीफ, कहा- इससे देश की दुनिया में अलग पहचान बन रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raisina Dialogue 2024: रायसीना डायलॉग की शशि थरूर ने की तारीफ, कहा- इससे देश की दुनिया में अलग पहचान बन रही
Thu, 22 Feb 2024 09:53 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 09:53 PM IST
सार
रायसीना डायलॉग 2024 की कांग्रेस सांसद और पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजनयिक शशि थरूर ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि रायसीना डायलॉग दस साल पहले शुरू किया गया था, जो एक बेहतरीन नवाचारों में से एक है। इसके जरिए दुनिया से भारत के संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : X/@ShashiTharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायसीना डायलॉग 2024 की कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छा नावाचार है। यह भारत की कूटनीतिक को बढ़ाता है। साथ ही भारत की छवि उन देशों में बढ़ती है जो इसमें भाग लेते हैं। साथ ही शशि थरूर ने कहा कि रायसीना डायलॉग भारत को एक ऐसी जगह बनाता है, जहां कई देश शिरकत करते हैं। लगभग 118 देश यहां यह देखने आएं हैं कि आखिर भारत में क्या चल रहा है।
दुनिया में अलग पहचान बना रहा रायसीना डायलॉग- थरूर
शशि थरूर ने कहा कि रायसीना डायलॉग दस साल पहले शुरू किया गया था, जो एक बेहतरीन नवाचारों में से एक है। इसके जरिए भाग लेने वाले देशों के बीच आम मुद्दों पर चर्चा होती है। इसके साथ ही बातचीत के जरिए संबंध प्रगाढ़ होते हैं। रायसीना डायलॉग को एक अच्छी पहल बताते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह एक अच्छी निजी-सार्वजनिक साझेदारी है और इसमें भाग लेने वाले सभी देशों के साथ भारत की कूटनीति की अच्छी छवि बनती है। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे इसका महत्व बढ़ता जाएगा और हम अधिक से अधिक प्रमुख लोगों को आकर्षित करते रहेंगे, निश्चित रूप से यह देश के लिए एक प्रमुख मंच होगा। गौरतलब है कि रायसीना डायलॉग का नौवां संस्करण 21-23 फरवरी, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
120 से अधिक देशों की मेजबानी कर रहा रायसीना डायलॉग
इस वर्ष के सम्मेलन का शीर्षक 'चतुरंगा: संघर्ष, प्रतियोगिता, सहयोग, सृजन' है। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संवाद उन मुद्दों पर चर्चा करेगा, जो विश्व व्यवस्था को नया आकार दे रहे हैं। साथ ही दुनिया में चल रही अस्थिरता पर बातचीत करेंगे और समाधान तलाशेंगे। रायसीना डायलॉग के दसवें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में ओआरएफ ने 'रायसीना क्रॉनिकल्स: इंडियाज ग्लोबल पब्लिक स्क्वायर' शीर्षक से एक प्रकाशन जारी किया। रायसीना डायलॉग 2024 में 100 से अधिक सत्र शामिल हैं, जिनमें पैनल चर्चा, गोलमेज सम्मेलन, रायसीना फायरसाइड्स और संबंधित कार्यक्रम शामिल हैं। रायसीना डायलॉग की मेजबानी ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और विदेश मंत्रालय द्वारा की जाती है।