फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rained heavily on the state government to protecting women in UP BJP

यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी भाजपा

Fri, 12 Aug 2016 03:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 12 Aug 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
Rained heavily on the state government to protecting women in UP BJP
भाजपा की रैली - फोटो : Getty

प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सड़क पर उतरी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। सपा पर सत्ता के दुरुपयोग और अपराधियों को संरक्षण देने जैसे आरोप लगाए। बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन


गुरुवार को एमजी रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस सिर्फ मंत्रियों की भैंसों की चिंता कर रही है। अपहरण, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, इस पर सरकार चुप्पी साधे है। 
विज्ञापन


बुलंदशहर की घटना में अपराधियों को पकड़ने के बजाए कैबिनेट मंत्री आजम खां इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। पंकज सिंह ने कहा कि जो भारत मां का सम्मान नहीं कर सकता, वो महिलाओं का क्या सम्मान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर की घटना पर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन वे भी आजम के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने जब महिला के खिलाफ कुछ बोला तो पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर ने जब महिलाओं का अपमान किया तो बसपा ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, न ही सपा सरकार ने। उन्होंने कहा कि खुद सपा मुखिया गैंगरेप की घटनाओं पर ‘बच्चे हैं, नादानी हो जाती है’, जैसा बयान देते हों तो उनसे सम्मान की उम्मीद करना बेमानी है।


बुलंदशहर की घटना के आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दूषित मानसिकता के लोग ऐसा करने से पहले सौ बार सोचें। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 10 साल के भ्रष्टाचार में सपा और बसपा ने उनका साथ दिया। कांग्रेस राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों का साथ देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed