{"_id":"57acfb564f1c1b0445ee5f27","slug":"rained-heavily-on-the-state-government-to-protecting-women-in-up-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी भाजपा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी भाजपा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 12 Aug 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की रैली
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सड़क पर उतरी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। सपा पर सत्ता के दुरुपयोग और अपराधियों को संरक्षण देने जैसे आरोप लगाए। बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन
गुरुवार को एमजी रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस सिर्फ मंत्रियों की भैंसों की चिंता कर रही है। अपहरण, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, इस पर सरकार चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
बुलंदशहर की घटना में अपराधियों को पकड़ने के बजाए कैबिनेट मंत्री आजम खां इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। पंकज सिंह ने कहा कि जो भारत मां का सम्मान नहीं कर सकता, वो महिलाओं का क्या सम्मान करेगा।
विज्ञापन
बुलंदशहर की घटना पर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन वे भी आजम के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने जब महिला के खिलाफ कुछ बोला तो पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर ने जब महिलाओं का अपमान किया तो बसपा ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, न ही सपा सरकार ने। उन्होंने कहा कि खुद सपा मुखिया गैंगरेप की घटनाओं पर ‘बच्चे हैं, नादानी हो जाती है’, जैसा बयान देते हों तो उनसे सम्मान की उम्मीद करना बेमानी है।
बुलंदशहर की घटना के आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दूषित मानसिकता के लोग ऐसा करने से पहले सौ बार सोचें। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 10 साल के भ्रष्टाचार में सपा और बसपा ने उनका साथ दिया। कांग्रेस राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों का साथ देती है।