फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Rain-related incidents in Marathwada, 14 dead since June 1

Maharashtra Weather: मराठावाड़ा में कहर बरपा रही बारिश, अब तक 14 लोगों की मौत, 11 लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली

Wed, 12 Jun 2024 06:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2024 06:53 PM IST
सार

Accidents in Marathwada: जून के महीने में एक तरफ जहां उत्तर भारत भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। वहीं महाराष्ट्र के मराठावाड़ा में बारिश से आम जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मराठावाड़ा में जून के मात्र दो हफ्तों में 14 लोगों की बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण मौत हो गई है।

विज्ञापन
Rain-related incidents in Marathwada, 14 dead since June 1
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के करीब सात जिलों में जून महीने में बारिश की वजह से जनहानि की घटनाएं सामने आयी है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक बारिश के कारण होने वाली घटनाओं में कुल 14 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी मौतें जून महीने के मात्र दो हफ्तों में हुई है, इसमें 11 लोगों की मौत तो आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। संभागीय आयुक्त कार्यालय की तरफ से तैयार की गई प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया है कि परभणी और हिंगोली जिले में पिछले दो दिनों में 4 लोगों की मौतें हुई है।
विज्ञापन


मराठावाड़ा के सात जिलों में हुई सभी मौतें
संभागीय आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट में बताया गया कि मराठावाड़ा के आठ में से सात जिलों में ये सभी मौतें हुई है। पिछले दो दिनों में जिन 4 लोगों की मौत हुई हैं। उनमें एक 14 साल का लड़का और एक 40 वर्ष की महिला शामिल है। जहां 14 लोगों में से 11 लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी है, वहीं दो लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हुई है। एक शख्स की मौत गौशाला गिरने से हुई है। हालांकि मराठावाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर में किसी भी हादसे की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा में 251 मवेशियों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक लातूर जिले में सबसे ज्यादा चार मौतें हुई है, जबकि परभणी और नांदेड जिले में तीन-तीन लोगों की मौतें हुई है। वहीं चार अन्य जिले - जालना, हिंगोली, बीड और धारशिव में एक-एक लोगों की मौत हुई है। आम जनहानि के अलावा एक जून से अब तक मराठावाड़ा के आठों जिलों में कुल 251 मवेशियों की मौतें प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है। इनमें से 99 मवेशियों की मौतें तो आखिरी दो दिनों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed