{"_id":"670f6cef3556eee722031f92","slug":"rain-in-bengaluru-phoenix-mall-of-asia-gets-waterlogged-karnataka-news-in-hindi-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू में भारी बारिश से तबाही, डूबा मॉल, लोगों को घर से निकालने के लिए ट्रैक्टरों का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू में भारी बारिश से तबाही, डूबा मॉल, लोगों को घर से निकालने के लिए ट्रैक्टरों का इस्तेमाल
Wed, 16 Oct 2024 01:29 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:29 PM IST
सार
कर्नाटक सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण बेंगलुरु शहर जिले में स्कूल बंद करने की घोषणा की है। बेंगलुरु शहरी जिला कलेक्टर जगदीश ने शहर के सभी तालुकों के आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी और निजी स्कूलों के लिए छुट्टी का आदेश दिया और घोषणा की।
विज्ञापन
फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया
- फोटो : X/Sivakumar V
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार को भारी बारिश के कारण बंगलूरू के येलाहांका में स्थित फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया पानी में डूब गया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में देखा गया कि मॉल के पार्किंग और प्रवेश द्वार पर पानी भरा है, जिससे ग्राहक मॉल के अंदर नहीं जा पा रहे हैं। बता दें कि यह बंगलूरू का सबसे लंबा और बड़ा मॉल है। मंगलवार को हुई बारिश ने तबाही मचा दी और मॉल के चारों तरफ पानी भर गया। क्षेत्र में पानी भरने के कारण लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं मॉल के प्रबंधक
मॉल के प्रबंधक पानी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कि ग्राहक अंदर आ सके। पिछले साल जब इस मॉल का उद्घाटन हुआ था तब से ही यह खबरों में बना हुआ है। मॉल के लोकेशन को लेकर भी सवाल उठाया गया था। बंगलूरू पुलिस ने पिछले साल ही मॉल को 15 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया था, क्योंकि इससे बंगलूरू के उत्तरी हिस्से में यातायात में दिक्कत होने लगी थी। भारी बारिश के कारण येलाहंका में बाढ़ आ गई। हर तरफ सड़कों पर पानी भरने के कारण केंद्रीय विहार अपार्टमेंट के निवासी को ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से बचाया गया।
कर्नाटक सरकार ने की स्कूल बंद रखने की घोषणा
कर्नाटक सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण बेंगलुरु शहर जिले में स्कूल बंद करने की घोषणा की है। बेंगलुरु शहरी जिला कलेक्टर जगदीश ने शहर के सभी तालुकों के आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी और निजी स्कूलों के लिए छुट्टी का आदेश दिया और घोषणा की। चूंकि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश है, इसलिए राज्य में 17 अक्तूबर को भी स्कूल बंद रहेंगे।
केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि तमिलनाडु और आंध्र-प्रदेश भी बारिश भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द करनी पड़ी।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Bengaluru: The residents of the Kendriya Vihar Apartment in Yelahanka are being rescued with the help of tractor trolleys as the area is flooded because of the heavy rains pic.twitter.com/O2FezX5Hab
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 16, 2024

— ANI (@ANI) October 16, 2024