फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain in Assam, Many Death due to heavy rain accompanied by storm, lightening lashes Assam

असम में बारिश ने मचाई तबाही: तूफान और बिजली गिरने से अब तक 14 की मौत, 592 गांव प्रभावित

Sun, 17 Apr 2022 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, दिसपुर
एएनआई, दिसपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Apr 2022 11:39 AM IST
सार

15 अप्रैल को डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखोंग इलाके में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बारपेटा जिले में तीन और 14 अप्रैल को गोलपारा जिले में एक की मौत हो गई। गोलपारा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, कामरूप (मेट्रो), नलबाड़ी के 592 गांवों में कुल 20,286 लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Rain in Assam, Many Death due to heavy rain accompanied by storm, lightening lashes Assam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने रविवार को जानकारी दी कि राज्य में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। इससे पहले शनिवार को आंधी-तूफान से आठ लोगों की मौत की खबर आई थी। 

विज्ञापन


592 गांव के कुल 20286 लोग प्रभावित
15 अप्रैल को डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखोंग इलाके में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बारपेटा जिले में तीन और 14 अप्रैल को गोलपारा जिले में एक की मौत हो गई। गोलपारा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, कामरूप (मेट्रो), नलबाड़ी के 592 गांवों में कुल 20,286 लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार को एएसडीएमए की रिपोर्ट में कहा गया है कि चिरांग, दरांग, कछार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग, उदलगुरी, कामरूप जिले में भीषण तूफान आया है।
विज्ञापन


कई घर हुए तबाह
डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखोंग इलाके में आंधी के कारण बांस के पेड़ उखड़ने से एक नाबालिग लड़की समेत चार लोगों की मौत हो गई। गोलपाड़ा जिले के मटिया इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की बिजली गिरने से मौत हो गई। एएसडीएमए की कल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि 5,809 कच्चे घर और 655 पक्के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे, जबकि 853 कच्चे घर और 27 पक्के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों के 34 अन्य संस्थान भी भारी बारिश और भीषण तूफान से प्रभावित हुए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed