{"_id":"5d93ede38ebc3e93a629ac4b","slug":"rain-filled-up-to-89-percent-water-sources-rabi-crops-will-get-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्त मानसूनी बारिश से 89 फीसदी तक भरे जलस्रोत, रबी की फसलों को होगा लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जबरदस्त मानसूनी बारिश से 89 फीसदी तक भरे जलस्रोत, रबी की फसलों को होगा लाभ
Wed, 02 Oct 2019 05:52 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Oct 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
इस बार पिछले 50 सालों के औसत से करीब 10 फीसदी ज्यादा हो चुकी मानसूनी बारिश से एकतरफ बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ जलस्रोतों के लगभग लबालब होने की स्थिति में पहुंच जाने के तौर पर इसका एक लाभ भी दिखाई दिया है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार तय समय से करीब एक महीना ज्यादा चल चुके मानसूनी सीजन के कारण 27 सितंबर तक ही देश के जलस्रोतों में करीब 89 फीसदी तक पानी भर गया था। पिछले साल जलस्रोतों में 74 फीसदी पानी ही भर पाया था, जबकि पिछले 10 साल में जलस्रोतों में पानी भरने का औसत 72 फीसदी ही रहा है।
विज्ञापन
महज तीन महीने पहले तक देश के कई हिस्सों में जलस्रोतों के पूरी तरह सूखने के कारण पानी की राशनिंग की नौबत दिखाई देने के बाद उनमें भारी मात्रा में जल का एकत्र होना बड़ी बात मानी जा रही है। बारिश से भूजल में भी भारी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, विशेषज्ञों ने इस बारिश के चलते रबी की फसल का बेहतरीन उत्पादन होने की संभावना जताई है। खासतौर पर चावल, गन्ना, गेहूं और चने की फसल में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि भारी बारिश के कारण किसानों को खरीफ सीजन की कपास, सोयाबीन और दलहनी फसलों में नुकसान भी उठाना पड़ा है।