फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain becomes disaster for Mumbaikars, waterlogging in many areas, metro and other transport services affected

Maharashtra: मुंबईवासियों के लिए बारिश बनी आफत, कई इलाकों में जलभराव, मेट्रो समेत अन्य परिवहन सेवाएं प्रभावित

Mon, 21 Jul 2025 11:31 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 21 Jul 2025 11:31 AM IST
सार

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप खिल रही थी। रविवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद महानगर में रात में भारी बारिश हुई। रातभर हुई भारी बारिश के कारण शहर और उपनगरों के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

विज्ञापन
Rain becomes disaster for Mumbaikars, waterlogging in many areas, metro and other transport services affected
मुंबई में मूसलाधार बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई में रविवार रात हुई बारिश ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। बारिश के चलते शहर के प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया। इसके चलते मेट्रो समेत अन्य परिवहन सेवाएं प्रभावित हो गईं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


मुंबई में पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप खिल रही थी। रविवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद महानगर में रात में भारी बारिश हुई। रातभर हुई भारी बारिश के कारण शहर और उपनगरों के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव के कारण अंधेरी मेट्रो को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:चुनावी हार के बावजूद पीएम बने रहेंगे शिगेरू इशिबा, अमेरिकी टैरिफ जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुबह के व्यस्त समय में बारिश और अन्य कारणों से पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग और पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग दोनों पर यातायात की रफ्तार धीमी रही। लोगों ने बताया कि लोकल ट्रेन थोड़ी देरी से चल रही हैं। अफसरों ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में महानगर में औसतन 23.45 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पूर्वी उपनगरों में 36.42 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 50.02 मिमी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें:  'दलहित में मत भले न मिले, पर देशहित में मन जरूर मिले', मोदी ने की विपक्षी नेताओं की तारीफ

अगले 24 घंटे के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। नगर निगम अधिकारी के मुताबिक सुबह 9.19 बजे 3.91 मीटर की ऊंची लहरें उठने के बाद रात 8.37 बजे 3.38 मीटर की एक और लहर उठने की संभावना है। दोपहर 3.03 बजे 2.28 मीटर की नीची लहरें उठने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed