फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to run 217 special trains this summer season Latest News Update

Indian Railways: गर्मी के सीजन में रेल यात्रियों को वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे चलाएगा 217 स्पेशल ट्रेनें

Tue, 11 Apr 2023 07:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष रेलगाड़ियों को देश भर के प्रमुख स्थलों को रेल मार्गों से जोड़ने की योजना बनाई गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे सबसे अधिक 69 और और दक्षिण मध्य रेलवे ने 48 विशेष ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Railways to run 217 special trains this summer season Latest News Update
रेलवे। - फोटो : फाइल

विस्तार

यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे इस गर्मी के मौसम में कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे गर्मी के सीजन में 217 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनें 4,010 फेरे लगाएंगी। इससे यात्रियों को ट्रेनों का विकल्प और वेटिंग से राहत मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष रेलगाड़ियों को देश भर के प्रमुख स्थलों को रेल मार्गों से जोड़ने की योजना बनाई गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे सबसे अधिक 69 और और दक्षिण मध्य रेलवे ने 48 विशेष ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है। पश्चिम रेलवे ऐसी 40 और दक्षिण रेलवे ने 20 विशेष ट्रेनों को अधिसूचित किया है।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, पूर्व मध्य रेलवे और मध्य रेलवे जैसे क्षेत्रों ने 10-10 विशेष ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी 16 ट्रेनों को अधिसूचित किया है। गर्मी के मौसम में आमतौर पर रेल यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जाती है। ऐसे में विशेष ट्रेनों का उद्देश्य भीड़ को कम करना और यात्रा को आसान बनाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed