{"_id":"68efad71b3221795fc0038ba","slug":"railways-to-launch-new-versions-of-vande-bharat-and-amrit-bharat-soon-fourth-version-to-begin-in-18-months-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: वंदे और अमृत भारत के नए संस्करण जल्द लॉन्च करेगा रेलवे, 18 महीने में शुरू होगा चौथा संस्करण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: वंदे और अमृत भारत के नए संस्करण जल्द लॉन्च करेगा रेलवे, 18 महीने में शुरू होगा चौथा संस्करण
Wed, 15 Oct 2025 07:49 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत
- फोटो : Adobe Stock
भारत रेलवे आधुनिकीकरण के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके तहत जल्द ही वंदे भारत 4.0 और अमृत भारत 4.0 ट्रेनें लॉन्च की जाएंगी। इन ट्रेनों को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि वह न सिर्फ घरेलू जरूरतों को पूरा करें, बल्कि दूसरे देशों में निर्यात भी की जा सकें। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई)- 2025 के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की।
विज्ञापन
वैष्णव ने कहा, हमें अपनी वंदे भारत सेवा की नए सिरे से कल्पना करनी चाहिए और एक नई तकनीक के साथ आना चाहिए, जो सभी मापदंडों पर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के साथ बेंचमार्क हो। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अगले 18 महीनों के भीतर वंदे भारत के चौथे संस्करण को लॉन्च करना है। उन्नत ट्रेन में बेहतर बैठने की जगह और कोच कारीगरी के साथ-साथ बेहतर शौचालय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन वर्जन लॉन्च कर चुका है, जिन्हें देश के कई रूटों पर चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों ने रेलवे की छवि को आधुनिक और हाई-टेक बनाया है। अब वंदे भारत 4.0 के आने से भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेल निर्माण में एक नई पहचान बना सकेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही, अमृत भारत ट्रेनों का भी बड़े पैमाने पर उन्नयन किया जा रहा है। अब तक इसके दो संस्करण लॉन्च हो चुके हैं और तीसरे पर काम जारी है। इस मौके पर मंत्री ने अमृत भारत 4.0 की ओर कदम बढ़ाने की घोषणा की, जिसमें पूरी तरह से नई पीढ़ी के कोच और पुश-पुल तकनीक से निर्मित इंजन शामिल होंगे। उन्होंने कहा, हमें 36 महीने का लक्ष्य रखना चाहिए। अगले 36 महीनों के भीतर, हमारे पास परीक्षण के लिए नई पीढ़ी के यात्री इंजन तैयार होने चाहिए।