फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to bid out 16 stations via PPP route for redevelopment purposes

Railways: पीपीपी मॉडल के तहत इन 16 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए लगेगी बोली, होंगी शानदार सुविधाएं

Fri, 07 Oct 2022 09:03 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 07 Oct 2022 09:03 PM IST
सार

यात्रियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इन रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा। निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न मुद्रीकरण मॉडलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Railways to bid out 16 stations via PPP route for redevelopment purposes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

रेलवे सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत आनंद विहार टर्मिनल सहित 16 स्टेशनों पर पुनर्विकास के लिए बोली लगाएगा। सूत्रों की ओर से शुक्रवार को ये जानकारी मिली। पुनर्विकास किए जाने वाले अन्य स्टेशनों में तांबरम, विजयवाड़ा, दादर, कल्याण, ठाणे, अंधेरी, कोयंबटूर जंक्शन, पुणे, बैंगलोर सिटी, वडोदरा, भोपाल, चेन्नई सेंट्रल, दिल्ली हजरत निजामुद्दीन और अवादी शामिल हैं। रेलवे की योजना चालू वर्ष के भीतर ही इन स्टेशनों के लिए बोली लगाने की है।

विज्ञापन


इन रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा
यात्रियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इन रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा। निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न मुद्रीकरण मॉडलों की जांच की जा रही है। पहले चरण में 50 लाख प्रतिदिन की संख्या वाले 199 स्टेशनों का पुनर्विकास करने की योजना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महीने की शुरुआत में एक प्रेस वार्ता में कहा था कि पुनर्विकसित स्टेशनों के डिजाइन में खुदरा, कैफेटेरिया और मनोरंजक सुविधाओं के लिए रिक्त स्थान के साथ-साथ सभी यात्री सुविधाओं के साथ एक विशाल प्लाजा शामिल होगा।
विज्ञापन


32 स्टेशनों पर काम चल रहा है
वैष्णव ने कहा कि 47 स्टेशनों के लिए निविदा निकल चुकी है, 32 स्टेशनों पर काम चल रहा है, नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास को साढ़े तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। स्टेशनों के पुनर्विकास के तरीके में यह एक बड़ा बदलाव है - नई दिल्ली, अहमदाबाद और सीएसटी मुंबई स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 'इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण' (ईपीसी) मार्ग के बाद, रेलवे अब पीपीपी के रास्ते पर जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म टिकट और रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed