{"_id":"63addc8fe1c09a04282893b4","slug":"railways-said-irctc-data-was-not-leaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: रेलवे ने आईआरसीटीसी डाटा लीक होने के दावों का किया खंडन, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: रेलवे ने आईआरसीटीसी डाटा लीक होने के दावों का किया खंडन, मामले की जांच शुरू
Thu, 29 Dec 2022 11:59 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:59 PM IST
सार
रेलवे ने कहा कि सैंपल डाटा का विश्लेषण करने पर पाया गया है कि डाटा लीक का जो सैंपल डार्कवेब पर मौजूद है। उसका पैटर्न आईआरसीटीसी के एपीआई हिस्ट्री से मैच नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में डाटा उल्लंघन का एक मामला सामने आया है, हालांकि रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के सर्वर से संदिग्ध डाटा लीक होने के दावों का खंडन किया है। रेलवे ने कहा कि आईआरसीटीसी का डाटा लीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रेलवे ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को भारतीय रेल यात्रियों से संबंधित डाटा उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए सीईआरटी-इन की एक संभावित डाटा उल्लंघन को लेकर चेतावनी साझा की थी।
विज्ञापन
उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है
वहीं रेलवे ने कहा कि सैंपल डाटा का विश्लेषण करने पर पाया गया है कि डाटा लीक का जो सैंपल डार्कवेब पर मौजूद है। उसका पैटर्न आईआरसीटीसी के एपीआई हिस्ट्री से मैच नहीं कर रहा है। ऐसे में ये डाटा आईआरसीटीसी के सर्वर से लीक नहीं हुआ है। हालांकि, रेलवे ने घोषणा की कि उसने कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिजनेस पार्टनर्स को तुरंत जांच करने के लिए कहा गया
बयान में कहा गया है कि आईआरसीटीसी के सभी बिजनेस पार्टनर्स को तुरंत जांच करने के लिए कहा गया है कि क्या उनकी ओर से कोई डाटा लीक हुआ है और आईआरसीटीसी को किए गए सुधारात्मक उपायों के साथ परिणामों से अवगत कराएं।