{"_id":"6811fbbdbbabe6ceac02fbf6","slug":"railways-now-trains-will-run-between-mp-rajasthan-new-route-is-being-built-with-374-crores-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways:MP-राजस्थान के बीच अब सरपट दौड़ेगी ट्रेन, 374 करोड़ से बन रहा है ये नया रूट, इन शहरों को होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways:MP-राजस्थान के बीच अब सरपट दौड़ेगी ट्रेन, 374 करोड़ से बन रहा है ये नया रूट, इन शहरों को होगा फायदा
Wed, 30 Apr 2025 04:00 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 30 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
दरअसल, ग्वालियर-श्योपुर-कोटा ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना पर काम पहले से शुरु हो चुका है। ग्वालियर से श्योपुर के बीच 190 किमी का नैरोगेज ट्रैक हटाकर ब्रॉडगेज करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच नया रेल रूट बनकर तैयार हो गया है। इससे इन दोनों राज्यों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। कोटा-श्योपुर-ग्वालियर 284 किमी लंबी नई बड़ी रेल लाइन परियोजना से कोटा जिले के कई गांव सीधे रेल सेवा से जुड़ेंगे। सरकार ने इस परियोजना के लिए 374.70 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। कोटा-श्योपुर कलां नई रेल लाइन के लिए 583.84 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, ग्वालियर-श्योपुर-कोटा ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना पर काम पहले से शुरु हो चुका है। ग्वालियर से श्योपुर के बीच 190 किमी का नैरोगेज ट्रैक हटाकर ब्रॉडगेज करने का काम किया जा रहा है। श्योपुर से कोटा के बीच ब्रॉडगेज लाइन डालने की तैयारी की जा रही है। श्योपुर से कोटा के बीच ब्रॉडगेज लाइन डालने के लिए सर्वे का काम पूर्व में ही पूरा हो चुका है। जिसे रेलवे बोर्ड भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
अब यह सर्वे दूसरी बार भेजा गया है। हालांकि पूर्व में रेलवे बोर्ड ने आपत्तियां लगाई थी। जिसे अब ठीक कर फिर से बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड ने श्योपुर से कोटा की दूरी कम करने यानि लाइन दूसरी जगह से निकालने की बात कही थी। इसके बाद दुबारा सर्वे करवाकर रिपोर्ट भेजी गई है। श्योपुर से कोटा के बीच लगभग 103 किमी क्षेत्र में बिछाई जाने वाली बड़ी रेल लाइन पर कोटा जिले में 8 स्टेशन होंगे। जिसमें पीपल्दा, गणेशगंज, दोस्तपुरा, बड़ौद, उम्मेदपुरा,, सुल्तानपुर स्टेशन बनाए जाएंगे। जबकि दीगोद व मोतीपुरा चौकी इस रूट पर पहले से स्टेशन बने हुए है।
विज्ञापन
कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के मुताबिक ग्वालियर-श्योपुर-कोटा बड़ी रेल लाइन परियोजना का सर्वे रेलवे बोर्ड भेजा हुआ है। अलाईमेंट व डीपीआर का अनुमोदन मुख्यालय से प्राप्त है। काम का एस्टीमेट रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा हुआ है। ग्वालियर से श्योपुर तक छोटी की जगह बड़ी लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट 7 साल पहले साल 2018 में शुरू हुआ था और इसे साल 2025 में पूरा किया जाने का टारगेट रखा गया था। अभी तक परियोजना में ग्वालियर से कैलारस तक मेमू ट्रेन चल रही है। इसे अब श्योपुर तक ले जाने के लिए काम चालू है।