{"_id":"599db0a54f1c1b32248b45df","slug":"railways-new-chairman-ashwani-lohani-known-as-mr-turn-around","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर ‘टर्न अराउंड’ से जाने जाते हैं रेलवे के नए चेयरमैन, लिम्का बुक में दर्ज है नाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिस्टर ‘टर्न अराउंड’ से जाने जाते हैं रेलवे के नए चेयरमैन, लिम्का बुक में दर्ज है नाम
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्विनी लोहानी रेल मंत्रालय से ही एयर इंडिया में गए थे। अब वह एक बार फिर पुराने मंत्रालय में लौट आए हैं। लोहानी के चीफ रहते 2007 में इंडियन एयरलाइंस के विलय के बाद पहली बार एयर इंडिया ने 2015-16 में मुनाफा कमाया।
लोहानी मध्य प्रदेश के पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। 2008 में उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बना।
टूरिस्टों की सुविधा और म्यूजियम मैनेजमेंट में आईटी के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए तब लोहानी की काफी तारीफ हुई थी। वह इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईआरएसएमई) के वर्ष 1980 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
लोहानी ‘मिस्टर टर्नअराउंड’ के नाम से जाने जाते हैं। उनके पास इंजिनियरिंग की चार डिग्रियां हैं, जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
लोहानी दिल्ली में जब डिविजनल रेलवे मैनेजर थे, तब रेलवे अकेला सरकारी विभाग था जिसकी कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी काम की कैग ने तारीफ की थी। उन्होंने सीमित संसाधनों के बूते दिल्ली के तीन अहम रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन में व्यापक सुधार कार्य किए।