फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways may convert 20000 coaches into isolation wards for COVID-19 patients

कोरोना: मरीजों के लिए रेलवे के 20 हजार कोचों को क्वारंटीन वार्ड में बदलने की तैयारी 

Mon, 30 Mar 2020 09:28 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 30 Mar 2020 09:28 PM IST
सार

कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए रेलवे भी पूरी तरह तैयार दिख रहा है। रेलवे बोर्ड ने अपनी जोनल इकाइयों से कहा है कि रेलवे को कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए ट्रेनों के 20,000 डिब्बों को पृथक (क्वारंटीन) वार्ड में तब्दील करने की जरूरत पड़ सकती है। 
 

विज्ञापन
Railways may convert 20000 coaches into isolation wards for COVID-19 patients
लॉकडाउन: भारतीय रेलवे - फोटो : PTI

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने सोमवार को जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एक पत्र में कहा है कि शुरुआत में 5,000 कोच को पृथक वार्ड में तब्दील करने की जरूरत होगी। इसके लिए उनसे तैयारियां करने को कहा है। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि कोविड-19 से तैयारी के मद्देनजर 25 मार्च को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि कुछ कोचों को क्वारंटीन-आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा सकता है। ये फैसला चिकित्सा विभाग की सलाह के बाद लिया गया था ताकि लोगों को क्वारंटीन सुविधा दी जा सके। इस मामले में सैन्य बल चिकित्सा सेवा से भी चर्चा हुई थी।   
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रेलवे को करीब 20 हजार कोचों की जरूरत होगी जिसमें शुरुआत में 5 हजार कोचों को क्वारंटीन वार्ड में तब्दील किया जाएगा। सिर्फ नॉन एसी कोचों को ही क्वारंटीन वार्ड में बदला जाएगा।  

बोर्ड ने कहा कि फैसले के पहले रेलवे ने सैन्य बल चिकित्सा सेवा, विभिन्न जोनल रेलवे के चिकित्सा विभागों के साथ विचार-विमर्श किया है। बोर्ड ने कहा है कि पांच जोनल रेलवे कोच सह पृथक वार्ड के लिए प्रारूप पहले ही तैयार कर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सोमवार को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,071 हो गयी जबकि 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

क्रमांक

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

मरीजों की कुल संख्या

ठीक हुए

मौत

1 आंध्र प्रदेश 19 1 0
2 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 9 0 0
3 बिहार 11 0 1
4 चंडीगढ़ 8 0 0
5 छत्तीसगढ़ 7 0 0
6 दिल्ली 53 6 2
7 गोवा 5 0 0
8 गुजरात 58 1 5
9 हरियाणा 33 17 0
10 हिमाचल प्रदेश 3 0 1
11 जम्मू और कश्मीर 31 1 2
12 कर्नाटक 80 5 3
13 केरल 194 19 1
14 लद्दाख 13 3 0
15 मध्य प्रदेश 33 0 2
16 महाराष्ट्र 193 25 8
17 मणिपुर 1 0 0
18 मिजोरम 1 0 0
19 ओडिशा 3 0 0
20 पुदुचेरी 1 0 0
21 पंजाब 38 1 1
22 राजस्थान 57 3 0
23 तमिलनाडु 50 4 1
24 तेलंगाना 69 1 1
25 उत्तराखंड 7 2 0
26 उत्तर प्रदेश 75 11 0
27 पश्चिम बंगाल 19 0 1
    कुल= 1071 = 100 =29

(नोट- ये आंकड़े 30.03.2020 के 10.30 बजे तक के हैं)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed