बड़ी पहल : रेलवे चलाएगा 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस', रेल मंत्री गोयल बोले-ग्रीन कॉरिडोर बनेंगे
- ऑक्सीजन की किल्लत के बाद रेलवे द्वारा यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है
- इन ट्रेनों को सुनियोजित ढंग से चलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इस संकट में कहीं दवाई तो कहीं ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर भी आ रही है। दरअसल रेलवे ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) और ऑक्सीजन सिलेंडरों को ले जाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस (OXYGEN Express) चलाने की योजना बनाई है।
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर होगी आपूर्ति
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आॅक्सीजन सिलिंडर्स या टैंकर का रेलवे परिवहन तो करेगा ही, बल्कि इन्हें जल्दी पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाए जाएंगे। एएनआई से चर्चा में रेल मंत्री ने यह बात कही।
A decision has been taken to start transportation of oxygen cylinders or tankers in trains. Green corridors to be introduced to ensure fast supply of oxygen:Union Minister Piyush Goyal to ANI pic.twitter.com/bmZaauWWgE
— ANI (@ANI) April 18, 2021
एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में वह देश भर में तरल मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर का परिवहन करेगा। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र से खाली टैंकर सोमवार को चलेंगे जो विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, राउरकेला, बोकारो से ऑक्सीजन उठाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.