{"_id":"5893352a4f1c1b313de8387f","slug":"railways-introduce-extra-coach-in-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रियों को तोहफा, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलयात्रियों को तोहफा, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ रूट की ट्रेनों में कोच की संख्या में बढ़ोत्तरी की है। रेलवे के इस निर्णय से बांद्रा-लखनऊ, बांद्रा-रामनगर व रांची-जमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
रेलगाड़ी संख्या 19061/19062 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर एक्सप्रेस में 9, 16, 23 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से व 3, 10, 17 और 24 फरवरी को रामनगर से वातानुकूलित 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 19021/19022 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस में 4, 11, 18, और 25 फरवरी को बांद्रा टर्मिनस से व 6, 13, 20, और 27 फरवरी को लखनऊ से वातानुकूलित 3 टीयर का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 18631/18632 रांची-अजमेर-रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस में 2 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को रांची से व 4 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच अजमेर से वातानुकूलित 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। रेलगाड़ी संख्या 18611/18612 रांची-वाराणसी-रांची एक्सप्रेस में 3 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को रांची से और 4 फरवरी से 1 अप्रैल तक वाराणसी से वातानुकूलित 3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन