फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   -IRCTC Ticket Booking Fare Increased News: Railways increased fare of short distance trains

Indian Railway, IRCTC: रेलवे ने चुपके से बढ़ाया छोटी दूरी की ट्रेनों का किराया, खुलासा होने पर दी सफाई

Thu, 25 Feb 2021 09:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 Feb 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
-IRCTC Ticket Booking Fare Increased News: Railways increased fare of short distance trains
भारतीय रेल: ट्रेन का किराया बढ़ा - फोटो : पीटीआई

रेलवे ने कम दूरी की ट्रेनों का किराया चुपके से बढ़ा दिया है। इसके बाद अमृतसर से पठानकोट का किराया 25 से बढ़कर 55 हो गया है। मामले का तूल पकड़ने के बाद मंत्रालय ने सफाई दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि कोरोना को देखते हुए अनावश्यक यात्राओं में कमी लाने के लिए किराये में मामूली वृद्धि की गई है। विशेष प्रावधान के तहत लोकल ट्रेनों का किराया इतनी ही दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट जितना किया गया है। ऐसी ट्रेनें कुल परिचालित ट्रेनों के तीन फीसदी से भी कम हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण अधिकतर ट्रेनें नहीं चल रही हैं। धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। कोरोना काल में ट्रेनों के बंद होने से रेलवे को जबरदस्त घाटा झेलना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर और फैजाबाद के लिए पैसेंजर ट्रेन का किराया बढ़ा
कानपुर और फैजाबाद के लिए सोमवार से शुरू हुई पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने बढ़े हुए किराए को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया था। नाराज यात्रियों ने कहा कि आखिर ट्रेन में ऐसी क्या सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं कि किराया 20 की जगह 45 रुपया कर दिया गया है। साथ ही आरोप लगाया कि एमएसटी धारकों को यात्रा की सुविधा नहीं देना यह साबित करता है कि रेलवे प्रशासन सिर्फ और सिर्फ वसूली पर उतारू है।

रेलवे प्रशासन पैसेंजर ट्रेन को मेल-एक्सप्रेस की तर्ज पर चला रहा है। इसके चलते ट्रेन का किराया भी बढ़ा हुआ लिया जा रहा है।








कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन
इसी तरह कोरोना महामारी की वजह से बंद पैसेंजर ट्रेनों में से एक कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सोमवार को शुरू कर दी गई। इससे पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिली, हालांकि पानीपत से दिल्ली का किराया रेलवे ने दोगुना कर दिया है।

कुरुक्षेत्र से चलकर सोमवार सुबह पानीपत पहुंची पैसेंजर ट्रेन सुबह 8:50 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। शाम को यही ट्रेन दिल्ली से 6:10 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे पानीपत पहुंची। ट्रेन के संचालन के पहले दिन कम ही यात्री रहे। रेलवे को उम्मीद है कि ट्रेन चलने का पता लगने के बाद मंगलवार से यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed