Railways: आम बजट से पहले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आ गया रेलवे का सुपर एप!, आसान होंगे ये काम
भारतीय रेलवे के सुपर एप का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे ने अपने सुपर एप को पेश कर दिया है। सुपर एप सेवा रेल के बेटा वर्जन को यूजर्स एप स्टोर और प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। सेवा रेल भारतीय रेलवे का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है, जो यात्रियों को रेलवे से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवा रेल भारतीय रेलवे का वन-स्टॉप सॉल्यूशन
दरअसल, सेवा रेल भारतीय रेलवे का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है, जो यात्रियों को रेलवे से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि मौजूदा यूजर्स अपने RailConnect और UTSonMobile एप के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर इस एप में लॉगिन कर सकते हैं। यानी अब एक ही अकाउंट से रेलवे की अलग-अलग सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा
इस संदर्भ में CRIS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, प्रिय ग्राहक, अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन रेलवे बीटा टेस्ट के तहत आपके लिए सुपर एप पेश कर रहा है। रेलवे का यह सुपर एप रेलवे से जुड़े कई सर्विस का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इस Beta वर्जन को टेस्ट करने वाले यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया सीधे CRIS को भेज सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इसका फीडबैक swarrail.support@cris.org.in पर मेल के जरिए भी दे सकते हैं। सेवा रेल पर एक बार रजिस्टर करने के बाद आप इसे एक क्रेडेंशियल का इस्तेमाल भारतीय रेलवे के इन 2 मौजूदा एप के साथ सुपर एप पर भी कर पाएंगे। बता दें कि रेलवे का ये सुपर एप अभी टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है, जिसे यूजर्स एप पहले आओ पहले पाओ के आधार पर डाउनलोड कर सकते हैं।
Dear User,
— Centre For Railway Information Systems (@amofficialCRIS) January 31, 2025
Your wait is over!! Indian Railways 🚂 is offering its SuperApp 📲 for Beta Test.
💎 The Indian Railways - SuperApp is a one-stop solution offering multiple public facing services of Indian Railways.
एप पर कुल 90 करोड़ रुपये होंगे खर्च
सितंबर 2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक बयान में कहा था कि भारत सरकार एक सुपर एप पर काम कर रही है जिसके जरिए रेलवे के कई काम हो सकेंगे। हालांकि मंत्री ने एप के फीचर्स के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी, लेकिन संकेत दिया कि यह यूजर्स को टिकट बुक करने, पीएनआर स्थिति जांचने, ट्रेनों को ट्रैक करने और अन्य सुविधाएं देगा। जानकारी के मुताबिक इस एप पर कुल 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे और तीन साल से अधिक का वक्त लगेगा। रेलवे के सुपर एप को CRIS तैयार करेगा जो कि रेलवे के लिए आईटी का काम देखता है।
यात्रियों को एक साथ मिलेंगी कई सेवाएं
इस नए सुपर एप में यात्रियों को कई सेवाएं एक साथ मिल जाएंगी। इसमें अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम, रेल मदद, आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट जैसे एप्स को इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके अलावा, ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी नीतियों को भी एप में लिस्टेड किया जाएगा, जिससे यात्रियों को और अधिक सहूलियत होगी। यह नया एप यात्रियों को सभी मौजूदा सर्विस एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन में कम स्पेस लेगा, क्योंकि अभी भारतीय रेलवे के 6-7 मोबाइल एप्स हैं। इसमें आईआरसीटीसी एप, रेल सारथी, भारतीय रेलवे पीएनआर, एनटीइएस , रेलमदद, यूटीएस और फूड ऑन ट्रैक जैसे एप्स शामिल हैं। यह सुपर एप एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध होगा। इससे सभी यात्री इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, रेलवे की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप साल 2014 में लॉन्च किया गया था। इस एप से यूजर्स सीधे ट्रेन टिकट बुक करने के अलावा पीएनआर स्टेट्स, चार्ट, ट्रेन शेड्यूल आदि का पता कर सकते हैं।